Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गिरावट के बाद संभला सोना, 3 प्रतिशत की तेजी, चांदी ने भी भरी उड़ान, फिर 2.5 लाख पार पहुंचा भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: मंगलवार को चांदी का मार्च फ्यूचर 2,53,007 रुपये/किग्रा और सोने का अप्रैल फ्यूचर 1,48,849 रुपये/10 ग्राम तक बढ़ा, स्पॉट गोल्ड और सिल्वर में भी शुरुआती रिकवरी देखी गई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 03, 2026 | 10:25 AM

गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Rate 3 Feb: पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के चलते मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,33,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इंडिया बुलियंस वेबसाइट के अनुसार, जियोपॉलिटिकल घटनाओं और भारत-यूएस ट्रेड डील पर सहमति के बीच ग्लोबल मार्केट में बिकवाली से निवेशकों ने प्रॉफिट बुक किया।

चांदी का मार्च फ्यूचर 7% बढ़कर 2,53,007 रुपये/किग्रा हुआ। सोने का अप्रैल फ्यूचर 3.37% की उछाल के साथ 1,48,849 रुपये/10 ग्राम पहुंच गया। मंगलवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड में थोड़ी रिकवरी देखी गई, जो पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड-सेटिंग रैली के अचानक उलटने के बाद हुए भारी नुकसान का कुछ हिस्सा भर रही थी। स्पॉट गोल्ड 2.9% बढ़कर $4,800 प्रति औंस के करीब पहुंच गया वहीं सिल्वर 5.1% बढ़कर $83 प्रति औंस के ऊपर करोबार कर रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों ने चौंकाया

पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसने मार्केट के पुराने निवेशकों को भी चौंका दिया। ग्लोबल तनाव, कमजोर होती करेंसी, और फेडरल रिजर्व की ऑटोनॉमी पर सवालों के बीच निवेशक इन धातुओं में सुरक्षित निवेश कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, ₹7000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी ₹1300 फिसला

Gold-Silver: गिरावट के बाद संभला सोना, चांदी की हालात खराब, जांने 22 मार्च को क्‍या भाव है गोल्‍ड-सिल्‍वर

भारी गिरावट के साथ 1.50 लाख के नीचे आया सोना, चांदी की कीमतों में भी लगी सेंध, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

Gold Silver: सोने-चांदी ने किया तगड़ा कमबैक, बाजार खुलते ही ₹8,488 महंगा हुआ सिल्वर, गोल्ड में ₹3,348 की तेजी

गिरावट की तेज शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेड चेयर के लिए नॉमिनेट करने की खबर से हुई। इस खबर ने डॉलर को मजबूत किया और उन ट्रेडर्स का सेंटिमेंट खराब किया, जो ट्रंप पर नरम करेंसी की उम्मीद कर रहे थे।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/1 किग्रा)
मुंबई 142,890 232,840
दिल्ली 142,640 232,440
बेंगलुरु 143,000 233,020
चेन्नई 143,300 233,260
हैदराबाद 143,110 233,210
कोलकाता 142,700 232,530

दक्षिणी शहरों में सोने और चांदी के रेट उत्तरी और राष्ट्रीय राजधानी के मुकाबले अधिक हैं। चेन्नई सोने और चांदी दोनों में सबसे आगे, जबकि दिल्ली और मुंबई इसके पीछे हैं। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें अभी गिरावट की संभावना है और आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 2 लाख और सोने की भाव 1.3 लाख तक आ सकता है।  

Gold silver rate mcx feb 3 gold up 4pc silver up 8pc latest prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 10:01 AM

Topics:  

  • 24 Carat Gold
  • Business News Updates
  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.