Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना-चांदी कीमतों में मंदी का आगाज! निवेशकों के लिए निराशा, खरीददारों के लिए खुशखबर, 23% से 44% की गिरावट

Gold-Silver Rate Down: सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद अब मंदी जारी है। वैश्विक बाजारों में जहां सोने में  23% की बड़ी गिरावट आई है, वहीं चांदी में 44% की जबरदस्त गिरावट आ चुकी है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jun 07, 2026 | 02:00 PM

आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

विष्णु भारद्वाज@नवभारत

दोनों कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद अब मंदी के स्पष्ट संकेत दिखाई देने लगे हैं। वैश्विक बाजारों में ऊपरी स्तरों से जहां सोने में 1290 डॉलर प्रति औंस यानी 23% की बड़ी गिरावट आई है, वहीं चांदी में तो 54 डॉलर प्रति औंस यानी 44% की जबरदस्त गिरावट आ चुकी है। इतनी बड़ी गिरावट के बाद यह तो जाहिर है कि तेजी का दौर समाप्त हो चुका है और इस साल आगे तेजी की बजाय मंदी की ही संभावना अधिक दिख रही है। यह निवेशकों के लिए तो निराश करने वाली खबर है, लेकिन आभूषण प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर कही जाएगी।
जनवरी में ऐतिहासिक ऊंचाई पर थीं कीमतें

इस साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में वैश्विक बाजार में सोना पहली बार 5625 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 122 डॉलर प्रति औंस की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई थी। वैश्विक तेजी के असर से भारतीय बाजारों में भी सोना 1.82 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 4.27 लाख रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी थी, लेकिन कीमतें इन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाई और विश्व स्तर पर चौतरफा मुनाफावसूली से एक सप्ताह में ही दाम नीचे आ गए। भारतीय बाजार में ऊपरी स्तरों से चांदी में अधिक मंदी आई है। इसका कारण यहां सट्टेबाजी का जोर अधिक होना था।

सम्बंधित ख़बरें

होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! जून में स्थिर रहेगी EMI, SBI से HDFC तक जानिए कहां है सबसे सस्ता लोन?

LPG Price: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा दावा! दुनिया में सबसे सस्ते दामों पर भारत में मिल रहा है LPG सिलेंडर

Gold-Silver Rate Today: भारत में चांदी 5000 रुपये और सोना 400 रुपये हुआ सस्ता, जानें आज के भाव

गहने खरीदने वालों की लगी लॉटरी… 5800 तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी 1850 रुपए फिसला, चेक करें लेटेस्ट रेट

अब कीमतों में गिरावट की धारणा

पिछले तीन महीनों से सोना 4500 से 4900 डॉलर और चांदी 70 से 88 डॉलर की एक सीमित रेंज में थी, लेकिन अब तो कीमतों पर दबाव दिख रहा है। सोना 4400 डॉलर के नीचे तो चांदी 70 डॉलर के नीचे आ गयी है। जबकि मुंबई में सोना 1.53 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या जल्द फिर तेजी आएगी या फिर कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

इस साल फायदा होना मुश्किल

ऐतिहासिक आंकड़े देखे तो दोनों धातुओं में कुछ साल तेजी, तो कुछ साल मंदी रहती है। वर्ष 2021 में मंदी के बाद पिछले 4 वर्षों में दोनों धातुओं में जबरदस्त तेजी रही। वर्ष 2021 में निगेटिव रिटर्न के बाद 2022 में सोने-चांदी में क्रमशः 14% व 11% की तेजी आई। 2023 में भी क्रमशः 15% व 10% का रिटर्न मिला। इसी तरह 2024 में क्रमशः 21% व 18% का अच्छा रिटर्न मिला और 2025 में तो तेजी चरम स्तर पर पहुंच गयी और क्रमशः 79% व 168% का छप्पर फाड़ रिटर्न मिला। विगत 4 साल जबरदस्त तेजी के बाद इस साल अब तक क्रमशः 5% व 16% की गिरावट आई है। आगे भी वैश्विक बाजारों में जिस तरह से कीमतों पर दबाव दिख रहा है, उसे देखते हुए धारणा बनने लगी है कि सोने-चांदी में फिलहाल तेजी के दिन हवा हो चले हैं और इस साल दोनों धातुओं में रिटर्न मिलना मुश्किल दिख रहा है।

युद्ध में मंदी से निवेशक हैरान

विश्व स्तर पर हर बार जब भी दुनिया में कहीं युद्ध छिड़ता है तो सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Rate) में तेजी आती है, लेकिन अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध में उल्टा हुआ और युद्ध के बावजूद पहली बार दोनों कीमती धातुओं में मंदी आई तो निवेशक हैरान रह गए। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि अरब देशों पर लगातार ईरानी हमलों के कारण दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड मार्केट दुबई व अन्य अरब देशों में गोल्ड बिजनेस ठप हो गया था और पहली बार गोल्ड कीमत डिस्काउंट में आ गयी थी।

यह भी पढ़ें: होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! जून में स्थिर रहेगी EMI, SBI से HDFC तक जानिए कहां है सबसे सस्ता लोन?

1.40 लाख तक आ सकता है सोना

ज्वेलमेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह का कहना है कि 4 साल लंबी तेजी के बाद अब इस साल तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। बढ़ते व्यापार घाटे के कारण भारत सरकार ने गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी काफी बढ़ा दी है। जिससे मांग घट गई है। चूंकि भारत एक बड़ा उपभोक्ता देश है और यहां मांग घटने से विश्व स्तर पर कीमतों पर दबाव रहेगा। हमारा अनुमान है कि नीचे में सोना 1.40 लाख रुपये और चांदी 2.25 लाख रुपये तक आ सकती है।

Gold silver rate down news today investors buyers update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.