Gold-Silver Pirce: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹3,740 फिसला सिल्वर, गोल्ड भी ₹961 नीचे
Gold-Silver Rate: 19 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना 1,52,064 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,44,454 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 19 March 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। 19 मार्च की सुबह भारत में 10 ग्राम सोने का रेट 961 रुपये गिरकर 1,52,064 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी का भाव 3,740 रुपये घटकर 2,44,454 रुपये प्रति किलोग्राम पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें कमजोर रही हैं। गोल्ड 0.91% की गिरावट के साथ 4,851 डॉलर प्रति औंस पर और सिल्वर 2.55% की गिरावट के साथ 75.615 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं में हाल की उतार-चढ़ाव की वजह निवेशकों की सतर्कता है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर
अमेरिका के फेडरल रिजर्व के आने वाले फैसलों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की आशंका निवेशकों को सतर्क बनाए रखी है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरें 3.50%-3.75% की रेंज में स्थिर रखीं। यह कदम बढ़ती महंगाई, कमजोर लेबर डिमांड और मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Gold-Silver Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, 24 कैरेट सोना 1,53,800 के पार, जानें सोने-चांदी का भाव
जनवरी में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, फेड ने साल के अंत तक दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। US Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि US-ईरान संघर्ष से महंगाई बढ़ने की आशंका है और इसके आर्थिक प्रभाव का आकलन अभी जल्दबाजी होगी।
देश में प्रमुख शहरों सोने का भाव
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) |
| दिल्ली | 1,44,740 | 1,57,890 |
| मुंबई | 1,44,590 | 1,57,740 |
| पुणे | 1,44,590 | 1,57,740 |
| बेंगलुरु | 1,44,590 | 1,57,740 |
| चेन्नई | 1,44,590 | 1,57,740 |
| कोलकाता | 1,44,590 | 1,57,740 |
| हैदराबाद | 1,44,590 | 1,57,740 |
| जयपुर | 1,44,740 | 1,57,890 |
| अहमदाबाद | 1,44,640 | 1,57,790 |
| भोपाल | 1,44,640 | 1,57,790 |
| लखनऊ | 1,44,740 | 1,57,890 |
| चंडीगढ़ | 1,44,740 | 1,57,890 |
यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, ईरान जंग के चलते सेंसेक्स 1500 टूटा ,निफ्टी भी धड़ाम
चांदी की कीमत में गिरावट जारी
चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 19 मार्च को चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 6,000 रुपये या 2.28% गिरकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
