सोने-चांदी की कीमतों में ‘ज्वालामुखी’ जैसा विस्फोट! एक ही दिन में 5500 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, सिल्वर 12000 ऊपर
Gold-Silver Price Today: 9 दिनों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई है। MCX पर सोना 5,500 रुपये और चांदी 12,000 रुपये उछल गई है। जानें इस तेजी के पीछे के बड़े कारण।
- Written By: अक्षय साहू
सोने की कीमतों तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 25 March 2026: सोने की कीमतों में नौ दिन की लगातार गिरावट के बाद फिर तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर गोल्ड 4% या 5,500 रुपये से अधिक बढ़कर 1,44,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, सिल्वर लगभग 5.5% या 12,000 रुपये से ऊपर उछलकर 2,36,137 रुपये प्रति किलाग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना 2% से अधिक की तेजी के साथ 4,568 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी अप्रैल डिलीवरी के सोना वायदा 3.8% बढ़कर 4,569 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी हाजिर 3.8% बढ़कर 73.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
अचानक कैसे बढ़े सोने-चांदी के भाव
सोने की इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की खबरें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मध्य पूर्व के युद्ध को कूटनीतिक रास्ते से हल करने की कोशिश हो रही है। इससे निवेशकों में सकारात्मक भावना पैदा हुई है और सोने को सपोर्ट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
चांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में कमजोरी भी सोने की बढ़त का कारण बनी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, डॉलर इंडेक्स करीब 0.2% गिरा, जिससे सोना निवेशकों के लिए सस्ता और आकर्षक हो गया। पिछले कुछ हफ्तों में सोना अक्सर शेयर बाजार के साथ चलता रहा, जबकि तेल की कीमतों के साथ इसका उल्टा संबंध देखा गया।
बाजार पर खतरा बरकरार
फिर भी बाजार में खतरा बरकरार है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की पकड़ और इजरायल के हमले, साथ ही अमेरिका द्वारा लगभग 2,000 सैनिकों की तैनाती ने अनिश्चितता को बढ़ाया है। ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की संभावना है, जिससे ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।
यह भी पढ़ें- Share Market Today: दलाल स्ट्रीट में रौनक बरकारा, 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 23000 के पार
मार्च महीने में सोने की कीमत में करीब 15% गिरावट आ चुकी है। युद्ध और कच्चे तेल के $120 प्रति बैरल तक जाने के कारण महंगाई और ब्याज दरों की चिंता बढ़ी, जिससे सोने में भारी बिकवाली हुई। इसके अलावा, कुछ केंद्रीय बैंक जैसे तुर्की का केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा को बचाने के लिए सोना बेचने पर विचार कर रहे हैं, जो कीमतों पर दबाव डालता है।
