Gold-Silver: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, एक झटके में ₹2,000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर ₹6,000 फिसला
MCX Gold-Silver Price: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते वैश्विक बाजारों के दबाव में सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 08 June: इजरायल और ईरान के बीच जंग एक बार फिर शुरू होती नजर आ रही है। इसके चलते सोने-चांदी की कीतमों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में दबाव नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह सोने की कीमतों में 0.82 फीसदी की गिरावट आई। जबकि चांदी की कीमतों में 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।
एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट आई और 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,315 लाख रुपये पर आ गया। वहीं चांदी में छह हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली। चांदी फिलहाल करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,469 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों ने निवेशकों की सोच को प्रभावित किया है। इन आंकड़ों के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। यही कारण है कि निवेशक सोने जैसी गैर ब्याज देने वाली संपत्तियों से दूरी बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, सोना 1,49,600 और चांदी 2,30,000 के पार, जानें आज का ताज़ा भाव
स्पॉट गोल्ड की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोने में लगभग तीन प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे कीमतें कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला और इनके भाव में भी गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट की जंग ने शेयर मार्केट में मचाई तबाही, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी बाजार की चिंता बढ़ा रही हैं। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू राजनीतिक तनाव के कारण तेल महंगा हो रहा है। तेल की कीमतों में वृद्धि से वैश्विक महंगाई बढ़ने की आशंका है। यदि महंगाई का दबाव बना रहता है तो दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
