Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल के आखिरी हफ्ते में आसमान छूने लगे सोने-चांदी के भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है, निवेशक खुश हैं, लेकिन आम जनता के लिए ये बढ़ी कीमतें परेशानी का कारण बन रही हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 29, 2025 | 11:53 AM

आज सोने चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold And Silver Price Hike In 2025: सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए हफ्ते का पहला दिन काफी अच्छा रहा। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है। साल 2025 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में रैली ने निवेशकों को उत्साहित किया है, लेकिन आम जनता के लिए ये भाव काफी परेशानी का कारण बन सकती है।

शादियों और त्योहारों के मौसम में सोना और चांदी खूब खरीदी जाती है, लेकिन इनकी कीमतें अब इतनी ऊंची हो गई हैं कि यह अधिकांश लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। मेटल्स की कीमतों में इस तेजी के कई कारण हैं, जिनमें अमेरिकी फेडरल बैंक के नए चेयरमैन की नियुक्ति, ब्याज दरों में कटौती, बाजार में चल रही अनिश्चितता और डिमांड में बढ़ोतरी प्रमुख हैं।

आसमान छूने लगे सोने के भाव

पिछले हफ्ते एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव अब 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,05,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी

चांदी की कीमत भी अब 2,50,900 रुपये प्रति किलो हो गई है। 2025 का साल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है और आने वाले साल में भी इसमें और बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन की नियुक्ति, ब्याज दरों में कटौती, ग्लोबल ट्रेड टेंशन, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते विवाद, डी-डॉलराइजेशन और मौद्रिक नीति में ढील जैसे कारण हैं। 

यह भी पढ़ें: FPI की महा-बिकवाली, 8 महीनों में ₹74,822 करोड़ लेकर भागे विदेशी निवेशक, शेयर बाजार के लिए खतरा!

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और पटना में 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,490 रुपये है। दिल्ली, मुंबई, पटना और कोलकाता में चांदी की कीमत 2,50,900 रुपये प्रति किलो है, जबकि चेन्नई में यह 2,73,900 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Gold silver prices december 29 2025 delhi mumbai latest rates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 11:53 AM

Topics:  

  • Bussiness News
  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

पहले मस्जिद में धमाका…फिर सड़कों पर हुआ दंगा, इस मुस्लिम देश में धर्म के नाम पर मारे गए कई लोग

2

नया नहीं है कांग्रेस का RSS प्रेम…दिग्विजय सिंह से पहले ये नेता कर चुके हैं गुणगान, देखें लिस्ट

3

भारतीयों को नौकरी दी तो…आग में घी डालने में लगा इंकलाब मंच, सरकार के समाने रखी दी ये 4 बड़ी शर्तें

4

ISI से चीन तक सभी भारत विरोधी ताकतें…बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर ओवैसी ने जताई चिंता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.