Gold-Silver Rate: शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 1000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी फिसला
Gold-Silver Rate Today: शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना ₹1,60,394/10 ग्राम और चांदी ₹2,63,917/किलो पर, खरीदारों को राहत, वैश्विक अस्थिरता भी असर डाल रही है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 24 Feb: शादियों और त्योहारों के सीजन में गहने खरीदने वालों के लिए सर्राफा बाजार से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, सोने का दाम 1000 रूपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में 1400 की कमी आई है। जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,204 यानी 0.75% की गिरावट के साथ ₹1,60,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,416 यानी 0.53% फिसलकर ₹2,63,917 प्रति किलो पर आ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट एक तरह से खरीदारों के लिए मौके की तरह भी देखी जा सकती है।
शादियों के सीजन में बढ़ी सोने की मांग
भारत में सोना केवल गहनों का जरिया नहीं बल्कि निवेश का भरोसेमंद माध्यम भी माना जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में शादियों और त्योहारों के सीजन के कारण सोने की मांग बढ़ जाती है, जो कि एक सीजनल ट्रेंड है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) सोने-चांदी के आयात और कीमतों पर लगातार नजर रख रहे हैं और फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में हाल की तेजी केवल घरेलू मांग की वजह से नहीं है। मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वैश्विक अस्थिरता, जैसे अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी टैरिफ धमकियां, निवेशकों को सतर्क कर रही हैं। जब शेयर बाजार या मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव आता है, तो लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है।
सोने-चांदी के दामों बढ़ोतरी की वजह
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों (Central Banks) की बड़ी खरीदारी भी सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है। पहले सोने के दाम मुख्य रूप से भारत और चीन की मांग पर निर्भर करते थे, लेकिन अब वैश्विक खरीदारी ने बाजार का गणित बदल दिया है। केंद्रीय बैंक सुरक्षा और रिजर्व के लिए भारी मात्रा में सोना और चांदी खरीद रहे हैं, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 83052 और निफ्टी 25641 पर टूटे
इस तरह, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में चल रही अस्थिरता और मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन वर्तमान गिरावट खरीदारों के लिए एक राहत भरा मौका साबित हो रही है।
