Gold-Silver Rate Today: सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी भी फिसली, प्रमुख शहरों में आज का भाव
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होना है।
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने और चांदी की कीमत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के निवेशकों के लिए यह सप्ताह निराशाजनक रहा है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार दबाव बना हुआ है। गोल्ड की चमक आज लगातार तीसरे दिन कम हुई है, वहीं चांदी भी लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है। यह गिरावट डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद कम होने के कारण देखी जा रही है।
सोने-चांदी के दाम में लगातार गिरावट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम मात्र ₹10 और 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। हालाकि पिछले तीन दिनों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड के दाम प्रति दस ग्राम ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम ₹810 तक नीचे गिरे हैं।
चांदी की बात करें तो, लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद दिल्ली में एक किलो चांदी के भाव तीन दिनों में ₹7100 तक नरम हुए हैं। आज 22 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,60,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जिसमें आज प्रति किलोग्राम ₹100 की कमी आई है। मुंबई और कोलकाता जैसे अन्य बड़े शहरों में भी चांदी लगभग इसी भाव पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ताजा रेट
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 22 कैरट | 24 कैरट | वजन |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,13,790 | ₹1,24,120 | 10 ग्राम |
| मुंबई | ₹1,13,640 | ₹1,23,970 | 10 ग्राम |
| कोलकाता | ₹1,13,640 | ₹1,23,970 | 10 ग्राम |
| चेन्नई | ₹1,14,590 | ₹1,25,010 | 10 ग्राम |
| बेंगलुरु | ₹1,13,640 | ₹1,23,970 | 10 ग्राम |
| हैदराबाद | ₹1,13,640 | ₹1,23,970 | 10 ग्राम |
| लखनऊ | ₹1,13,790 | ₹1,24,120 | 10 ग्राम |
| पटना | ₹1,13,690 | ₹1,24,020 | 10 ग्राम |
| जयपुर | ₹1,13,790 | ₹1,24,120 | 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | ₹1,13,690 | ₹1,24,020 | 10 ग्राम |
आगे क्या हो सकता है रुझान?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में दबाव का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। साथ ही, दिसंबर में US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना भी एक बड़ा फैक्टर है। मेटल्स फोकस के हर्षल बारोट का मानना है कि अगर फेड दरें नहीं घटाता है, तो सोने की कीमतों में 2-5% की गिरावट आ सकती है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि सोने ने 38000 डॉलर प्रति औंस पर एक मजबूत आधार बनाया हुआ है और अगले साल तेजी जारी रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ी, राणा कपूर के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी, 12 दिसंबर को होगी सुनवाई
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने में ₹1,23,500 लाख पर बिकवाली की जा सकती है और यह ₹1,22,000 लाख तक आ सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि बिकवाली करते समय ₹1,24,200 लाख पर स्टॉपलॉस लगाया जाए, क्योंकि महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए दिसंबर में रेट कट की संभावना कम है।
