

Gold-Silver Price Today October 8 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 8 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का भाव 533 रुपये बढ़कर 1,49,636 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 339 रुपये की बढ़त के साथ 2,23,900 रुपये पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 4,159 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज सोने या चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें।
देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,240 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,110 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,49,580 रुपये है।
वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है, जो इन शहरों में सबसे महंगा है। अहमदाबाद और भोपाल की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोना 1,37,140 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। 8 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। हालांकि, इस साल जनवरी में चांदी ने जबरदस्त तेजी दर्ज की थी और इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
सोने की कीमतों को लगातार जियो-पॉलिटिकल टेंशन से सपोर्ट मिल रहा है। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच संघर्ष तेज हुआ है। इस दौरान सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।
बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 5 अगस्त के बाद के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से बिना ब्याज देने वाली इस कीमती धातु पर दबाव बना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यमन और ईरान में जारी तनाव जल्द खत्म नहीं होता है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।