Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी! युद्ध के बीच ₹951 गिरा गोल्ड, ₹904 रूपए सस्ती हुई चांदी

Gold-Silver Rate: 30 मार्च को घरेलू बाजार में सोना ₹1,43,331 और चांदी ₹2,27,050 पर लुढ़की। युद्ध के तनाव और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के बीच सराफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 30, 2026 | 10:04 AM

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price Today 30 March 2026: 30 मार्च को घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 951 रुपये फिसलकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 904 रुपये गिरकर 2,27,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। गोल्ड रेट 0.25% बढ़कर 4,503 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.56% की तेजी के साथ 70.150 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

चांदी में गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी

Choice Broking के मुताबिक, पिछले हफ्ते चांदी में गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती ने रिकवरी दी। अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी के कारण सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बढ़ी, जिससे चांदी को सपोर्ट मिला। वहीं, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मजबूत कच्चे तेल की कीमतों के चलते सोने की चमक थोड़ी फीकी रही।

सम्बंधित ख़बरें

पर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान

12000 करोड़ का साम्राज्य, फिर 2BHK में रहने को क्यों हुआ मजबूर? जानिए गुमनामी में मरे बिजनेस टायकून की कहानी

सोना खरीदने का सुनहरा मौका या और गिरेगा भाव? 11 दिन में ₹13,000 से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी फिसला

धुले में सोना खरीदना पड़ा महंगा, सस्ते सोने का लालच, 5 लाख की ठगी: असली दिखाया, पीतल थमाकर फरार

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,48,210 1,35,890
मुंबई 1,48,080 1,35,740
कोलकाता 1,48,080 1,35,740
बेंगलुरु 1,48,080 1,35,740
चेन्नई 1,49,010 1,36,590

चांदी की कीमत दिल्ली में शुक्रवार को 11,250 रुपये गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो रही।

सोने में गिरावट के कारण

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में हालिया गिरावट के बाद निवेशक सस्ते दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, युद्ध की लंबी अवधि और केंद्रीय बैंकों की संभावित नीतियों के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ा और अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव, बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर सोने की मांग पर दबाव डाल रहे हैं। पिछले सप्ताह सोने में थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से सोना करीब 15% गिर चुका है।

Gold silver price today 30 march 2026 gold falls 951 silver down 904

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 10:04 AM

Topics:  

  • Busienss News
  • Gold
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • MCX gold rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.