Gold Price Today: दो दिन बाद खुले बाजार में सोने-चांदी के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Silver Price Today India MCX: दो दिन बाद खुले बाजारों में सोने और चांदी की नई दरें जारी हो गई हैं। दिल्ली में 24K सोना ₹1,52,600 और चांदी ₹2.37 लाख प्रति किलो पर है। जानें अपने शहर के ताजा भाव।
Gold-Silver Rate Today 28 September
आज 28 सितंबर को सोने -चांदी का भावसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

24 Karat Gold Rate Delhi Mumbai: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, दो दिनों की छुट्टी के बाद सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की नई दरें जारी हो गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती के संकेत के बीच सोने में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.65% यानी 1,518 रुपये की तेजी के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स सहित चांदी का भाव 2.37 रुपये लाख प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। बीते सप्ताह चांदी में लगभग 10,000 (4%)रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से कीमती धातुओं को सहारा मिला है।

जाने देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के क्या रेट हैं?

दिल्ली में चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच घरेलू बाजार में चांदी के भाव पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 1.4 फीसदी चढ़कर 64.72 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार कारोबारियों के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी से चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं को सहारा मिला। इसके बावजूद पूरे सप्ताह चांदी करीब 10,000 रुपये यानी 4 फीसदी सस्ती हुई।

जाने दिल्ली से लेकर मुंबई तक चांदी के रेट

Gold-Silver Rate Today 28 September
बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

सोने के भाव में 200 रुपये की बढ़त

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस बढ़त के साथ सोने में लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। वैश्विक बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 27.73 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी बढ़कर 4,301.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

MCX पर भी चढ़ा सोने का वायदा भाव

हाजिर बाजार के साथ वायदा कारोबार में भी शुक्रवार को सोने की कीमत बढ़ी। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 150 रुपये यानी 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव भी मामूली बढ़त के साथ 4,275.38 डॉलर प्रति औंस रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच कारोबारियों की नई खरीदारी से सोने के वायदा भाव को मजबूती मिली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com