सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 27 Feb: एमसीएक्स पर अप्रैल सोने का वायदा 500 रुपये यानी 0.30% की बढ़त के साथ 1,60,177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मार्च चांदी का वायदा शुरुआती कारोबार में 7,100 रुपये से अधिक यानी लगभग 3% उछलकर 2,66,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगा। पिछली सत्र में अप्रैल सोने का वायदा करीब 1% गिरकर 1,59,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना सुबह ₹441 (0.28%) की बढ़त के साथ ₹1,60,150 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल रात इसका बंद भाव ₹1,59,968 था। चांदी में तो आज सुबह जोरदार उछाल देखने को मिला। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:02 बजे तक ₹6,350 (2.45%) की बड़ी तेजी के साथ ₹2,66,019 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। स्पॉट सिल्वर 1.91 डॉलर (2.15%) टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इस अंतरराष्ट्रीय गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी महसूस हो सकता है। वहीं, सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में मामूली बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक संकेतों की वजह से सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहे हैं।
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने घरेलू सोने की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी की है कि अगले 12 महीनों में यह ₹1,85,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 7,500 डॉलर तक भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market Update: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
आज के स्थानीय बाजार की बात करें तो मुंबई में चांदी ₹2,60,580 प्रति किलो पर पहुंच गई है। दिल्ली में यह ₹2,60,130 के स्तर पर बनी हुई है, जबकि कोलकाता में ₹2,60,230 के करीब ट्रेड कर रही है। दक्षिण भारत के शहरों में चांदी के दाम ज्यादा हैं। चेन्नई में चांदी ₹2,61,340, हैदराबाद में ₹2,60,990 और बेंगलुरु में ₹2,60,780 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।