Gold-Silver Rate: शादियों के सीजन में लगा बड़ा झटका! आसमान छू रहे हैं सोने-चांदी के दाम, देखें आज का ताजा भाव
Gold Silver Rate: भारत में आज सोने की कीमतें 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गईं। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने चांदी की कीमत में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold Silver Price Today 27 April 2026: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों को प्रभावित किया है।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना टैक्स सहित 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि चांदी की कीमतों में थोड़ी उछाल देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी आज 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,009 रुपए किलो पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,708.17 डॉलर प्रति औंस रही। अलग-अलग घरेलू स्रोतों में भी दामों में अंतर देखा गया, जैसे गुडरिटर्न्स के अनुसार सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि IBJA के अनुसार यह करीब 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी का भाव, जानिए अपने शहर में नई कीमतें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने के दाम स्थिर और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें बाजार का हाल
शादियों के सीजन से पहले खरीदारों की मौज: सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, क्या निवेश करने का यही है सही समय?
Share Market में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, $106 के पार पहुंचा कच्चा तेल
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट (Carat) | कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| 18 कैरेट | ₹1,15,670 |
| 22 कैरेट | ₹1,41,340 |
| 24 कैरेट | ₹1,54,180 |
पिछले दिनों की तुलना में सोने में काफी तेजी देखी गई है। 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि हाल के दिनों में डॉलर की मजबूती और वैश्विक अस्थिरता के चलते इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार चांदी की कीमत
चांदी के बाजार में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 75.96 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि कुछ घरेलू आंकड़ों में यह 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें- अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, जहां यह 200 रुपये सस्ता होकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। दूसरी ओर चांदी में भी करीब 3,000 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
