Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें दिल्ली से चेन्नई तक 10 ग्राम गोल्ड का रेट

24 Carat Gold Price Today: 16 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,29,900 रुपये प्रति किलो बताई गई। जानें प्रमुख शहरों के ताजा रेट।
Gold Silver Price Today 16 October
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्रामSource/ Images Bazaar
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया।

  • चांदी का भाव 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम है; चेन्नई में 2,39,900।

  • रुपये की मजबूती और कमजोर भौतिक मांग से घरेलू कीमतों पर दबाव।

Gold Silver Price Today 16 October: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज के ताजा भाव जानना जरूरी है। 16 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

जबकि चांदी की कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। रुपये में मजबूती और भौतिक मांग कमजोर रहने से घरेलू बाजार में कीमतों पर असर पड़ा है। हालांकि, सोने-चांदी के भाव शहर, शुद्धता और स्थानीय बाजार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट की पुष्टि करना जरूरी है।

16 अक्टूबर को दिल्ली में सोने का भाव कितना है?

राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 900 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। सोने की कीमतों में आई कमजोरी के पीछे रुपये की मजबूती और हाजिर मांग में कमी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

देखें देश के कुछ बढ़ें शहरों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव

Gold Silver Price Today 16 October
प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गोल्ड रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 6,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 57.09 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव रुपये-डॉलर विनिमय दर, आयात लागत, स्थानीय मांग और वैश्विक कीमतों से प्रभावित होता है।

देश के बढें शहरों में चांदी के ताजा भाव

Gold Silver Price Today 16 October
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी, 1,533 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में भी उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का क्या है भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,152.99 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। वहीं, स्पॉट सिल्वर का भाव 57.09 डॉलर प्रति औंस है। वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है,

लेकिन रुपये की विनिमय दर और घरेलू लागत के कारण भारत में कीमतों की चाल अलग हो सकती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने या चांदी की कीमत बढ़ने या घटने का असर घरेलू बाजार में उसी अनुपात में दिखना जरूरी नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com