Gold-Silver Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले चमका सोना, 1.54 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी की भी लंबी छलांग
Gold-Silver Rate: 16 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर सोना ₹1.54 लाख और चांदी ₹2.55 लाख के पार पहुंच गई है। जानिए आपके शहर के ताजा भाव और तेजी की वजह।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोसल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 16 April 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 16 अप्रैल को तेज़ी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह सोना 791 रुपये बढ़कर 154,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 3,557 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 255,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोना 0.43% की बढ़त के साथ 4,844 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 1.03% की तेजी के साथ 80.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। घरेलू सराफा बाजार में भी अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर देखने को मिला है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये रहा। इससे एक दिन पहले दिल्ली में सोना करीब 3,000 रुपये की छलांग लगाकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। चेन्नई में सोने का भाव 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में यह 1,42,460 रुपये और चंडीगढ़ व लखनऊ में करीब 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताजा रेट
सोने-हीरे की मांग में भारी उछाल! जून में 26% से अधिक बढ़ा भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने का सही मौका! हफ्ते के पहले ही दिन गिरे दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव बदले, जानें आज का नया रेट
चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली है। सराफा बाजार में 16 अप्रैल की सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले दिल्ली में यह लगभग 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी एक ही दिन में चांदी में करीब 4-5% की तेजी दर्ज की गई।
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल का कारण
कीमतों में इस उछाल के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता प्रमुख वजहें हैं। निवेशक इन सभी संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि ये सीधे सोने-चांदी की मांग को प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स 566 अंक उछला, निफ्टी 24,385 के पार, 49 शेयर हरे निशान पर
इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध को लेकर दिए गए बयान और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चित स्थिति ने भी बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है। वहीं फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर नीति भी निवेशकों के रुख को प्रभावित कर रही है।
