रिकवरी मोड में गोल्ड-सिल्वर, गिरावट के बाद लौटी बहार, चांदी में ₹5380 का उछाल, सोना ₹1.41 लाख के पार

Gold-Silver Rate: एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को सुधार दिखा। ट्रंप द्वारा ईरान पर हमलों को टालने के फैसले और डॉलर की नरमी से कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया।
Gold-Silver Price Today 27 March 2026
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 27 March 2026: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 27 मार्च की सुबह एमसीएक्स पर हल्का उछाल देखने को मिला। नरम डॉलर के बीच सोना लगभग 1% बढ़कर ₹1,43,829 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब 2% की तेजी दर्ज हुई और यह ₹2,23,978 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हल्की रिकवरी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 0.33% बढ़कर $1,923 प्रति औंस और चांदी 0.29% की बढ़त के साथ $24.13 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इससे पहले पिछले सत्र में दोनों धातुओं में तेज गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।

बाजार में बदलाव का कारण?

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समयसीमा 10 दिन बढ़ाने के फैसले से बाजार में कुछ राहत मिली। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और कीमती धातुओं में खरीदारी हुई। हालांकि, पिछले एक महीने में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने में करीब 17% की गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मुद्रास्फीति के बढ़ने के चलते केंद्रीय बैंक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं। चूंकि सोना और चांदी कोई ब्याज नहीं देते, इसका असर सीधे इन धातुओं की कीमतों पर पड़ता है।

डॉलर और सेंट्रल बैंक का दबाव

डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास मजबूत बना हुआ है, जिससे अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया है। इसके अलावा, तुर्की के सेंट्रल बैंक द्वारा हाल ही में बड़ी मात्रा में सोना बेचे जाने से भी दबाव आया। रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के शुरुआती दो हफ्तों में लगभग 60 टन सोना बेचा गया।

निवेश को लेकर क्या है विशेषज्ञों राय

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत भी दिख रहे हैं। कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता से सोने में मांग बढ़ सकती है, जबकि चांदी को इंडस्ट्रियल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, “सोना और चांदी में शॉर्ट टर्म में हल्की रिकवरी हो सकती है, लेकिन हालिया ऊंचे स्तर को पार करना मुश्किल दिख रहा है। मजबूत अमेरिकी डॉलर बड़ी तेजी पर रोक बनाए रखेगा।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com