Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,42,910 पर पहुंचा; चांदी ₹2.19 लाख

24 Carat Gold Rate Today: आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानें मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में सोने का भाव और चांदी की कीमत।
Gold- Silver Price Today
आज सोने चांदी का भावसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये पर है।

  • चांदी का भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

Gold- Silver Price Today: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 27 अक्टूबर की सुबह दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव बढ़ गए। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है,

जबकि मुंबई में यह 1,42,760 रुपये पर है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ है और इसका भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में सुधार से घरेलू बाजार में सोने को सहारा मिला है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज सोने का भाव

बता दें देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत 142910 रुपये है। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जबकि मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

27 अक्टूबर की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

Gold- Silver Price Today
DA Hike: कर्मचारियों की मौज! सैलरी में बंपर बढ़ोतरी, DA का भी ऐलान; अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

रुपये में कमजोरी से क्यों बढ़े सोने के दाम?

सोने की कीमतों में तेजी की एक वजह रुपये का कमजोर होना है। सोमवार को भारतीय रुपया 29 पैसे गिरकर 95.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी से विदेश से सोना खरीदने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

इसका असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ सकता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला है। हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Gold- Silver Price Today
Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव आज स्थिर, 11 दिनों में ₹15,000 सस्ती हुई चांदी; जानें आज अपने शहर का रेट

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है। 27 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 53.97 डॉलर प्रति औंस है।

इस साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com