Gold Price Today: सोना-चांदी ने भरी उड़ान, 1 हफ्ते में गोल्ड ₹1,260 और सिल्वर ₹10,000 महंगा; जानें शहरवार रेट

Gold Price Delhi: देशभर में सोना और चांदी वीकली बेसिस पर महंगे हुए हैं। 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में 1,260 और सिल्वर 10,000 प्रति किलो चढ़ा। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट।
Gold Silver Price Today
आज सोने -चांदी के भाव सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देशभर के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 20 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एक सप्ताह में इसकी कीमत 1,260 रुपये तक बढ़ चुकी है।

वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी करीब 1,150 रुपये महंगा हुआ है। चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी है और सप्ताह भर में 10,000 रुपये प्रति किलो चढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और कमजोर डॉलर के संकेत आने वाले समय में सोने को और मजबूती दे सकते हैं।

एक सप्ताह में कितना महंगा हुआ सोना?

वीकली आधार पर 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,260 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है, जहां पिछले एक सप्ताह में करीब 1% की तेजी देखने को मिली।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

इसमें 10 शहरों के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के रेट शामिल हैं-

चांदी की चाल भी रही मजबूत

चांदी ने भी इस सप्ताह शानदार बढ़त दर्ज की है। एक हफ्ते में इसका भाव 10,000 प्रति किलो बढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। हालांकि, जनवरी में रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से चांदी अब भी करीब 36% नीचे है।

एक सप्ताह में सोना 1,260 रुपये और चांदी 10,000 रुपये महंगी हुई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,55,990 और चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची।

Gold Silver Price Today
Stock Market Weekly: वैश्विक तनाव और FII बिकवाली से बाजार कमजोर, अगले सप्ताह क्या रहेगा फोकस ?

10,000 डॉलर तक जा सकता है गोल्ड

जेफरीज (Jefferies) के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

उनके अनुसार, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश और डॉलर में संभावित कमजोरी सोने को लंबी अवधि में मजबूत समर्थन दे सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com