Gold Silver Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट…चांदी के दाम भी लुढ़के, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Rate 17 November: इस समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके कारण गहने बनाने के लिए सोने की डिमांड बढ़ रही है। यदि आपके घर में भी शादी है तो गहने बनाने का सही मौका आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today: सोमवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान में कारोबार कर रहा है। मौजूदा समय में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,070 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रही है, जबकि चांदी का भाव 1,68,900 रुपये/किलो के आस-पास चल रहा है।
सोमवार सुबह चांदी भी लाल निशान में कारोबार कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह करीब 10 बजे शुरुआती कारोबार में चांदी 848 रुपये गिरकर 1,55,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने के विपरीत, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में भी सोमवार सुबह तेजी देखी गई।
वैश्विक स्तर पर चांदी में तेजी
कॉमेक्स पर चांदी 0.15% या 0.07 डॉलर बढ़कर 50.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच, चांदी की हाजिर कीमतें 0.80% या 0.41 डॉलर बढ़कर 50.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं। हालांकि, भारतीय बाजार में गिरावट के कारण, शादी सीजन में आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
राजधानी दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये गिरकर 125,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई। डॉलर सूचकांक में मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव डाला, जिसका असर भारत में सोने की कीमतों पर पड़ा।
किस शहर में कितना है Gold Price?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव/10 ग्राम) |
|---|---|
| दिल्ली | 1,25,220 |
| मुंबई | 1,25,070 |
| चेन्नई | 1,25,990 |
| कोलकाता | 1,25,070 |
| जयपुर | 1,25,220 |
| लखनऊ | 1,25,220 |
| पटना | 1,25,120 |
आपके शहर में चांदी का ताजा भाव
दिल्ली में चांदी की कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। मुंबई और कोलकाता में भी कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। चेन्नई में कीमतें 174,990 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। जयपुर, लखनऊ और पटना में भी चांदी की कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market: खुलते ही सरपट दौड़ा बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग…निफ्टी 25,950 के पार
इस समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके कारण गहने बनाने के लिए सोने की डिमांड बढ़ रही है। यादि आपके घर में भी शादी है, तो सोने-चांदी के गहने बनाने का सही मौका आ गया है। क्योंकि अभी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
