- Hindi News »
- Business »
- Gold Loan Increased By 128 Percent In 2025 Know The Reason
सोना गिरवी रखने की होड़! गोल्ड लोन में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी, क्या है इसके पीछे की कहानी?
Gold Loan Hike: पर्सनल लोन वैसे भी क्रेडिट ग्रोथ में सबसे आगे है। अक्टूबर के अंत तक ये लोन 14% बढ़कर 64.56 लाख करोड़ रुपये हो गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold Loan: सोने के गहनों पर लोन यानी गोल्ड लोन में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2025 तक गोल्ड लोन का बकाया 128.5% बढ़कर 3.38 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्च 2025 से देखें तो यह 63.6% बढ़ा है। पिछले 12 महीनों में बैंकों के पर्सनल लोन में जितनी बढ़ोतरी हुई है, उसका लगभग एक चौथाई हिस्सा गोल्ड लोन का है।
पर्सनल लोन वैसे भी क्रेडिट ग्रोथ में सबसे आगे है। अक्टूबर के अंत तक ये लोन 14% बढ़कर 64.56 लाख करोड़ रुपये हो गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गोल्ड लोन में बढ़ोतरी की वजह
RBI ने बताया कि गोल्ड लोन में इस बड़ी बढ़ोतरी की एक वजह यह भी है कि मई 2024 में बैंकों ने कुछ नियमों के चलते खेती-किसानी के लिए गहनों पर दिए गए लोन को भी रिटेल गोल्ड लोन की श्रेणी में डाल दिया है। पर्सनल लोन में बढ़ोतरी की वजह अभी भी सिक्योर्ड लोन ही हैं। यानी ऐसे लोन जिनमें कुछ गिरवी रखा जाता है। हाउसिंग लोन 11% बढ़कर 31.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। ऑटो लोन 12.5% बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपये हो गए और एजुकेशन लोन 14.7% बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Closed: होली पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Gold-Silver Price: होली पर कारोबार बंद, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों की उड़ान जारी, 3.5 लाख जा सकता है सिल्वर
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग
सिंगल डिजिट में रही अनसिक्योर्ड लोन
वहीं अनसिक्योर्ड लोन की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन सिर्फ 1% बढ़कर 23,646 करोड़ रुपये हुए। क्रेडिट कार्ड का बकाया 7.7% बढ़कर 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गया और अन्य पर्सनल लोन 9.9% बढ़कर 16.17 लाख करोड़ रुपये हो गए। आम लोगों की तरफ से लोन की मांग बैंकों के कुल लोन को बढ़ा रही है। अक्टूबर 2025 तक, बैंकों का कुल लोन 11.3% बढ़कर 193.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले सात महीनों में यह 6.3% बढ़ा है। नॉन-फूड क्रेडिट भी लगभग इसी रफ्तार से बढ़ा है, जो 11.1% बढ़कर 193.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
नॉन रिटेल सेक्टर की बात करें तो सर्विस सेक्टर लोन ग्रोथ को आगे बढ़ा रहा है। इस सेक्टर को दिए जाने वाले लोन 13% बढ़कर 53.45 लाख करोड़ रुपये हो गए। इसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (29.4%), शिपिंग (28%) और कमर्शियल रियल एस्टेट (14.1%) जैसे क्षेत्रों में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। NBFCs को बैंक अभी भी खूब लोन दे रहे हैं। NBFCs को दिया जाने वाला लोन 10.9% बढ़कर 17.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इनमें हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के मुकाबले पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को ज्यादा लोन मिल रहा है।
प्रायोरिटी सेक्टर लोन में बंपर इजाफा
इंडस्ट्री क्रेडिट 10% बढ़कर 41.93 लाख करोड़ रुपये हो गए। इसमें छोटे और बहुत छोटे उद्योगों को दिए जाने वाले लोन में 25.9% की भारी बढ़ोतरी हुई, जो 9.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मझोले उद्योगों को 17.6% ज्यादा लोन मिला, जो 3.98 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, बड़ी कंपनियों को सिर्फ 4.6% ज्यादा लोन मिला, जो 28.41 लाख करोड़ रुपये है। इससे लगता है कि बड़ी कंपनियां बैंक से लोन लेने के बजाय बॉन्ड, शेयर या विदेशी कंपनियों से सीधे लोन ले रही हैं, जो बैंक के आंकड़ों में नहीं दिखता। खेती-किसानी और उससे जुड़े कामों के लिए लोन 8.9% बढ़कर 24.03 लाख करोड़ रुपये हो गया।
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹1850 में हवाई यात्रा! Tata Group की ये एयरलाइन कंपनी लेकर आई है खास ऑफर; देख लें पूरी डीटेल्स
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए लोन 52.1% बढ़ा है। प्राथमिकता वाले हाउसिंग लोन 32.7% बढ़े हैं और माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले लोन 25.8% बढ़े हैं। सोशल-इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए लोन कम हुआ है और एक्सपोर्ट क्रेडिट में भी कमी आई है।
Gold loan increased by 128 percent in 2025 know the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
Mar 03, 2026 | 08:10 PMWestern Railway ने चलाईं 266 होली स्पेशल ट्रेनें, 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिली राहत
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
Mar 03, 2026 | 07:42 PMMiddle East Crisis: दुबई से मुंबई लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा रहा भारत वापसी का उनका सफर
Mar 03, 2026 | 07:41 PMठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
Mar 03, 2026 | 07:38 PMतीन की मौत, 68 घायल: ईरान ने यूएई पर दागी 186 मिसाइल और 812 ड्रोन; अधिकांश हमलों को एयर डिफेंस ने किया नाकाम
Mar 03, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














