Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold Rate Update: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑलटाइम हाई के साथ गोल्ड रेट 99000 के पार

आज सोने की कीमतों ने ऑलटाइम हाई लेवल को पार कर लिया है। साथ ही सोने से जुड़े व्यापारियों का ये भी कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत 1 लाख के पार भी जा सकती हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2025 | 05:55 PM

सोना-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर ही सोने की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 16 जून यानी आज सोना अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार, गोल्ड रेट में 315 रुपये की बढ़त आयी है।

इसी बढ़त के कारण सोना 99,373 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है। इसके पहले सोने का दाम 99,058 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही 13 जून को सोने ने 99170 रुपये के दाम से ऑलटाइम हाई के स्तर को छू लिया था।

इस साल इतना बढ़ा सोने का दाम

साल 2025 में 1 जनवरी से लेकर अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 23,211 रुपये की बढ़त के साथ उछलकर 99,373 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही सिल्वर रेट में भी
86,017 रुपये प्रति किलो से 20,683 रुपये की बढ़त के साथ इसका दाम 1,06,700 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी साल 2024 में सोने का दाम 12,810 रुपये महंगा हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 3000 अंक चढ़ा सेंसेक्स; 17 लाख करोड़ की कमाई से निवेशक मालामाल

उधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान

अगर लंबे समय तक चला ईरान युद्ध, तो भारत के सामने ये 5 बड़े खतरे; RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी चेतावनी

साल के आखिर में सोने का दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा है कि दुनिया पर पहले ही जियो पॉलिटिकल टेंशन का साया मंडरा रहा है। इजराइल और ईरान के बीच में भी लड़ाई शुरू हो गई है। जिसके कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते सोने की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में इस साल गोल्ड रेट 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा सकता है। साथ ही चांदी का रेट इस साल 1,30,000 रुपये तक जा सकता है।

650 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, IT सेक्टर के शेयरों में भी आया उछाल

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं, तो हमारी ये एडवाइज जरूर ध्यान में रखे। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी बीआईएस का हॉलमार्क लगा हुआ ही सर्टिफाइड सोना खरीदें। गोल्ड पर हमेशा 6 अंकों का हॉलमार्क कोड लगा हुआ रहता है। जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी एचयूआईडी कहा जाता हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक जैसे कि AZ4524 इस प्रकार होता है। हॉलमार्किंग के माध्यम से ये पता करना संभव हो जाता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Gold and silver rate update for 16 june 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 05:55 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.