Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल: गोल्ड 1.19 लाख के पार, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का भाव

Gold-Sliver Price: 29 अक्टूबर को सोना-चांदी के दामों में तेजी देखी गई। गोल्ड 1.19 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.45 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचीं। आज का भाव जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Oct 29, 2025 | 05:33 PM

सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Sliver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 27 अक्टूबर को भारी गिरावट के बाद बुधवार को सोना और चांदी के भाव में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई। सोने का रेट (Gold Rate) बढ़कर 1 लाख 19 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर चला गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट के अनुसार, मंगलवार (28 अक्टूबर) को 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 108127 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 1199 रुपए बढ़कर 109326 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यानी केवल एक दिन में सोना करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

मंगलवार को क्या था सोने-चांदी का रेट

वहीं 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले सोने का रेट (Gold Rate) मंगलवार सुबह 119164 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शाम तक गिरकर 118043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। आज बुधवार को इसमें फिर 1309 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी के रेट की बात करें तो 28 अक्टूबर को 143400 रुपये प्रति किलो से घटकर 141896 रुपये प्रति किलो हो गया था, लेकिन आज इसमें जबरदस्त उछाल आया है और भाव 1.45 लाख रुपये प्रति किलो से अधिक पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: 14 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Silver Price: कच्चे तेल ने बिगाड़ सोने-चांदी का खेल, लगातार दूसरे दिन गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट

चांदी की कीमतों में महा-विस्फोट, एक झटके में 50 हजार चढ़ा भाव, क्या फिर टूटेगा 3 लाख का रिकॉर्ड?

Gold-Silver Rate Today: डॉलर की मजबूती और महंगाई ने घटाई सोने-चांदी की चमक, दूसरे दिन गिरावट से निवेशक परेशान

शुद्धता मंगलवार शाम का रेट बुधवार सुबह का रेट कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 118043 119352 1309 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995(23 कैरेट) 117570 118874 1303 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916(22 कैरेट) 108127 109326 1199 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750(18 कैरेट) 88532 89514 982 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585(14 कैरेट) 69055 69821 766 महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 141896 145728 2832 महंगी

IBJA रेट में शामिल नहीं होता टैक्स और मेकिंग चार्ज

IBJA द्वारा जारी किए गए ये भाव देशभर में मानक माने जाते हैं, हालांकि इनमें जीएसटी, मेकिंग चार्ज और टैक्स शामिल नहीं होते। इसलिए बाजार में ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को वास्तविक कीमत इससे कुछ अधिक चुकानी पड़ती है।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission: किस पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर कितना अहम; जानें सबकुछ

नए भाव सुबह और शाम को अपडेट किए जाते हैं

एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित रेट शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों के दिन जारी नहीं किए जाते। रोजाना सुबह और शाम को सोने और चांदी के नए भाव अपडेट किए जाते हैं।

Gold and silver prices rise again gold crosses rs 119 lakh per 10 grams silver also becomes expensive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 03:14 PM

Topics:  

  • 24 Carat Gold
  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.