Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silve Price: सोने-चांदी में ऐतिहासिक उछाल, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव; ये रहा आज का रेट

Gold And Silver Rate: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी जारी है। आज बुधवार को भी इन कीमती धातुओं में बड़ी उछाल देखी गई। चांदी अब करीब 1.50 लाख के करीब पहुंच चुका है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Oct 08, 2025 | 01:03 PM

सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold And Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में बुधवार को जोरदार तेजी देखी गई और कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है। यह इतिहास में पहला मौका है, जब सोने की कीमत ने इस आंकड़े को पार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर फ्यूचर्स की कीमत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे 4,040 डॉलर प्रति औंस थी। सोने की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता है, जिसके कारण निवेशक सोने में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती की संभावना ने इस तेजी को और हवा दी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट दाम 0.87 प्रतिशत बढ़कर 1,22,170 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने-चांदी की किमतों मं बंपर उछाल

सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के 5 दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1,47,354 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसकी कीमत में बुधवार को 1.07 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 1.44 प्रतिशत बढ़कर 48.20 डॉलर प्रति औंस हो गई है। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने ने 55 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने करीब 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रतिशत औंस तक जा सकता है, जो कि फिलहाल 4,000 डॉलर प्रति औंस से अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की बंपर कमाई, एक हफ्ते में 4.13 लाख करोड़ का इजाफा; निवेशकों की चांदी!

Share Market Outlook: सोमवार को लौटेगी हरियाली…या लाल निशान में डूबेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

Bangladesh की नई रणनीति: रूसी कच्चे तेल को भारत में रिफाइन कराने पर विचार, आपूर्ति संकट से बचाव

12,000 गाने और दुबई से लंदन तक फैला था कारोबार, जानें कितनी रईस थीं Asha Bhosle

आखिर क्यों बढ़ रहा इन धातुओं का भाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक अनिश्चितताएं बनी रहती हैं और फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती की ओर बढ़ता है, तो सोने की रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रह सकती है। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश के कारण सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में सरकार का शटडाउन होना, फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल, जापान और अर्जेंटीना में आर्थिक चिंताएं और रूस-यूक्रेन युद्ध में वृद्धि, कीमती धातुओं में खरीदारी को बढ़ावा दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी लोगों पर टैक्स की तरह ‘ट्रंप टैरिफ’, IMF की पूर्व इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ का दावा

सोने-चांदी का ताजा भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,17,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी 1,49,441 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।

Gold and silver price update today 8th october know the latest rate of your city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.