आज फिर कम हुए सोने का दाम, चांदी की चमक भी हुई कम; देखें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर के कीमतों में बदलाव हुआ है। यहां देखें आज का लेटेस्ट अपडेट।
Gold-Silver Price Update
सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, (12 जुलाई, 2025) को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 287 रुपये गिरकर 99,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का रेट 99,957 रुपये पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई को छुआ था।

सोने के इतर चांदी की कीमत की बात करें तो आज यह 188 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,313 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सिल्वर का भाव 1,13,501 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।

देश के महानगरों में आज सोने-चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो मंगलवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,01,400 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम  1,01,550 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम  1,01,400 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम  1,01,400 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम  1,01,400 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।c

Navbharat Live
navbharatlive.com