Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी का भी उतरा भाव; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस

Gold-Silver Rate: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 800 रुपये बढ़कर 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 23, 2025 | 05:23 PM

सोने की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gold And Silver Price Today: सोने में पांच दिनों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सोने की कीमत राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड उच्च स्तर से 900 रुपये फिसलकर 1,02,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 800 रुपये बढ़कर 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रहा। पिछले सत्र में यह 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार तक पांच सत्रों में सोने की कीमतों में 5,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि हुई है।

क्यों गिरा सोने का भाव?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार के उत्साहजनक रुख के कारण पारंपरिक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग कम होने से सोने में कमजोर रुख के साथ कारोबार शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है। इसका कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए सहमत हुए हैं, ताकि रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े शांति प्रयासों पर चर्चा की जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल

रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन

Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव

Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक

सोने का आज का ताजा भाव

सौमिल गांधी ने आगे कहा कि इसके अलावा, सोने की छड़ों पर 39 प्रतिशत शुल्क के संबंध में व्हाइट हाउस के स्पष्टीकरण से भी सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये घटकर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार तक पिछले पांच दिनों में चांदी की कीमतों में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में, हाजिर बाजार में सोना 40.61 डॉलर टूटकर 3,358.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 8 पैसे टूटकर 87.66 पर हुआ बंद

विशलेषकों ने क्या कहा?

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग में एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोने में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जिससे पिछले सप्ताह की बढ़त काफी हद तक खत्म हो गई। बाजार शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा सोने और अन्य विशेष उत्पादों पर शुल्क की खबरों को ‘गलत सूचना’ बताए जाने के बाद स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा था। हाजिर चांदी 1.39 प्रतिशत गिरकर 37.81 डॉलर प्रति औंस पर पर रही।

Gold and silver price update today 11th august 2025 gold fall by rs 900

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.