-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rupee Fell Eight Paise To Close At 8766 Against Us Dollar
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 8 पैसे टूटकर 87.66 पर हुआ बंद
- Written By: मनोज आर्या
Indian Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.56 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 87.48 से 87.66 के दायरे में रहा और अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.66 पर बंद हुआ।

Dollar vs Rupee (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dollar vs Rupee: आयातकों की डॉलर मांग जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपया सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 87.66 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये ने कारोबार के दौरान मिली बढ़त को गंवा दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आयातकों की डॉलर मांग और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.56 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 87.48 से 87.66 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.66 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर स्थिर बंद हुआ था।
कारोबार के लिए बढ़त के साथ खुला रुपया
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और सकारात्मक घरेलू बाजारों के चलते रुपया बढ़त के साथ खुला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और एफआईआई की बिकवाली के चलते रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दों को लेकर अनिश्चितता के बीच हमारा अनुमान है कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
FII की निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव
अनुज चौधरी यह भी बताया कि एफआईआई की लगातार निकासी भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर निचले स्तरों पर रुपये को सहारा दे सकता है। इस सप्ताह अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। डॉलर-रुपये की एक्सचेंज रेट हाजिर बाजार में 87.35 से 88 के बीच रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: लंबे समय बाद शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 746 अंक उछला सेंसेक्स; जानें निफ्टी का हाल
डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
इस बीच, वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.03 प्रतिशत बढ़कर 66.61 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 98.28 डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Rupee fell eight paise to close at 8766 against us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














