सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, पहली बार ₹1,60,000 के पार निकला गोल्ड; चांदी में भी तेज उछाल
Gold-Silver Rate: हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.80 प्रतिशत बढ़कर 1,63,697 रुपए हो गया है।
- Written By: मनोज आर्या
सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी का दौरा जारी है। बुधवार को इसकी रफ्तार में और इजाफा हुआ, जिससे सोने की कीमत हाजिर बाजार में पहली बार 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 3.58 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,734 रुपये बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,58,901 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,553 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,50,806 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,19,176 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,23,476 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 13,703 रुपये बढ़कर 3,58,267 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,44,564 रुपए प्रति किलो थी।
एमसीएक्स पर भी कीमतों में तेज रफ्तार
हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.80 प्रतिशत बढ़कर 1,63,697 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6.13 प्रतिशत बढ़कर 3,78,109 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। सोने का दाम 3.24 प्रतिशत बढ़कर 5,287 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 5.78 प्रतिशत बढ़कर 112 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
आगे सस्ता या महंगा होगा सोना-चांदी?
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बाजार की नजर अमेरिका में होने वाली फेड बैठक पर है, जिसमें ब्याज दरों में बदलाव होने की संभावना काफी कम है। इससे सोने की कीमतों में तेजी को सहारा मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: भारत-EU ट्रेड डील के बीच फॉर्म में लौटी चांदी, बाजार खुलते ही 25,000 रूपए हुई महंगी, सोने ने भी मारी छलांग
अमेरिकी टैरिफ के कारण बिगड़ा खेल
अमेरिका से जारी टैरिफ संबंधी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश विकल्पों में निरंतर निवेश ने इस तेजी को और बल दिया है। हालांकि, इतनी तेज और लंबे समय तक चली तेजी के बाद, सोना अब ओवरहीट जोन में प्रवेश कर रहा है जहां अस्थिरता बढ़ सकती है। जहां रुकावट का स्तर 1,66,000 रुपए के आसपास देखा जा रहा है, जबकि मजबूत सपोर्ट 1,60,000 रुपए के आसपास मौजूद है।
