Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज सोना हुआ सस्ता, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा भाव

सोने और चांदी के भाव कई सारे फैक्टर से तय किए जाते हैं। इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क को शामिल किया जाता है। भारतीय समाज में सोना को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 17, 2025 | 01:18 PM

सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महंगे धातु यानी की सोने-चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं। लेकिन, आज मंगलवार, (17 जून) को गोल्ड का भाव गिरा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोना 563 रुपये गिरकर 98,810 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है। इससे पहले गोल्ड 99,973 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। ये सोने का ऑलटाइम हाई भी है।

वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 252 रुपये बढ़कर 1,06,952 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहाहै। इससे पहले यह 1,06,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को छू लिया था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

  • दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,520 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,370 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता- कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,370 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई- चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,370 रुपये है। जबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने और चांदी के भाव कई सारे फैक्टर से तय किए जाते हैं। इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क को शामिल किया जाता है। इसके साथ ही, भारतीय समाज में सोना को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। देश में किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व-त्योहार में सोना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वैश्विक उथल-पुथल का भी सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिलता है। निवेशक इसमें निवेश करना किसी अन्य की तुलना में इसलिए सबसे ज्यादा मुफीद समझते हैं क्योंकि इसमें रिस्क काफी कम रहता है। वर्तमान समय में चीन समेत दुनिया के कई देश अपने सोने के भंडार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!

Gold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में लगी आग, सिल्वर फिर 2.50 लाख के पार; जानें इस हफ्ते कितना बढ़ा भाव

कपड़े नहीं, शराब पर ज्यादा खर्च कर रहा देश का आम आदमी, CMIE ने रिपोर्ट में दिए चौंकाने वाले आंकड़े

इस साल कितना महंगा हुआ सोना?

अगर साल 2025 के जनवरी से अभी तक देखें तो अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,073 रुपए या 26.35 प्रतिशत बढ़कर 96,235 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,477 रुपए या 22.64 प्रतिशत बढ़कर 1,05,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। जिस तरह से इस साल में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, उसको देखकर ऐसा ही उम्मीद किया जा सकता है कि अभी इन महंगे धातुओं की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

Gold and silver price on 17th june gold fall by 563 rupees silver rise 252 rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2025 | 01:18 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.