Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold Price Today: क्या रहा 3 जनवरी को सोने-चांदी का भाव, खरीदारी के लिए बेस्ट टाइम कब

शुक्रवार को चांदी की कीमत 230 रुपये की गिरावट के साथ 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 03, 2025 | 08:29 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। गुरुवार को सोने की कीमत 79,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को चांदी की कीमत 230 रुपये की गिरावट के साथ 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 130 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि कॉमेक्स सोना 2,655 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा। त्रिवेदी ने कहा कि बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर बना हुआ है, क्योंकि प्रतिभागी आगे की दिशा निर्धारित करने के लिए वैश्विक संकेतों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विश्लेषकों ने क्या कहा?

वैश्विक स्तर पर कमोडिटी बाजार (कॉमेक्स) में सोना वायदा 2.10 डॉलर प्रति औंस या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 2,671.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ईरान द्वारा परमाणु बम विकसित करने की दिशा में प्रगति करने पर ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा की थी। एशियाई बाजार में कमोडिटी मार्केट में चांदी वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 30.22 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

सोने और डॉलर को समर्थन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों का ध्यान भू-राजनीतिक तनावों की ओर बढ़ रहा है, जिससे बाजार में तनाव बढ़ रहा है और सोने तथा डॉलर को समर्थन मिल रहा है। मोदी ने कहा कि शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर नजर रहेगी। यह सर्राफा कीमतों की दिशा के लिए और संकेत देगा।

Gold almost stable at rs 79700 per 10 grams silver slipped rs 230

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • Gold price today

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश यादव के फॉर्मूले से हो जाएंगे मालामाल! जानें दिवाली से पहले कैसे होगा यह कमाल

2

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी फिर चमकी, खरीदारी से पहले जानें ले ताजा भाव

3

सोने की कीमत में लगी आग, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गोल्ड रेट, जानिए कितना हो गया 10 ग्राम का दाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.