गोदरेज के वुडन फिनिश AC और रेफ्रिजरेटर लॉन्च, डिजाइन में किया इनोवेशन
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
May 29, 2024 | 03:52 PM
मुंबई: गोदरेज (Godrej) ग्रुप की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी गोदरेज अप्लायंसेज ने प्रकृति से प्रेरित वुडन-फिनिश घरेलू उपकरणों की एक नई सीरीज ‘ईऑन वोग’ लॉन्च की है। एडवांस रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर (AC and refrigerator) वाली यह सीरीज कला और तकनीक का एक अनूठा मेल है, जो आज के जमाने के उपयोगिता के साथ-साथ घर की सजावट में भी चार चांद लगाती है। गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा कि खर्च के लिए बढ़ती आय और आसानी से लोन मिलने को देखते हुए औसतन अब तीस की आयु में ही लोग अपना घर बना रहे हैं। ऐसे युवा भारतीय उपभोक्ता अपने घर की सजावट को लेकर भी बहुत सजग है। इसी बात को हमने ध्यान में रखते हुए हमने वुड-फिनिश रेंज के एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की अनूठी पेशकश के साथ इनोवेशन किया है।
कीमत 27 से 38 हजार रुपए
गोदरेज ईऑन वोग सीरीज के रेफ्रिजरेटर ओक और अखरोट के दो रंगों में 272 लीटर और 244 लीटर क्षमता में उपलब्ध हैं और 27,000 से 32,000 रुपए की रेंज में उपलब्ध होंगे। 95%+ सतह कीटाणुशोधन के साथ रेफ्रिजरेटर नैनो शील्ड डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी, बड़े सब्जी भंडारण और अन्य सुविधाओं के साथ पेटेंट कूल शावर तकनीक वाले हैं।

एयर कंडीशनर 1.5 टन कैपिसिटी में 35,000 से 38,000 रुपए की रेंज में तीन रंगों साइप्रस, सागौन और महोगनी में उपलब्ध हैं। बिजली की बचत के लिए 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी, अधिक आराम के लिए 4-वे स्विंग और 52 डिग्री सेल्सियस पर भी हेवी-ड्यूटी कूलिंग से लैस हैं।
Godrej launched wooden finish ac and refrigerator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 29, 2024 | 05:54 PM