Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी के बंधन में बंधे जीत अदाणी और दिवा शाह, सोशल मीडिया पर गौतम अदाणी ने जाहिर की खुशी, रह गए अंबानी से पीछे

एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी के घर आज 2 नए कदमों ने प्रवेश किया है। आपको बता दें कि आज अदाणी के छोटे बेटे जीत और बहू दिवा शाह की बेहद सादगी के साथ शादी हो गई है। 

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 07, 2025 | 10:06 PM

जीत अदाणी और दिवा शाह (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद :  देश के सबसे दिग्गज बिजनेसमैन और अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी आज मंगेतर दिवा शाह के साथ एक प्राइवेट ट्रेडिशनल फंक्शन में शादी के बंधन में बंध गए हैं। देश के इतने बड़े कारोबारी होने के बाद भी शादी के समारोह में सिर्फ दोस्तों और परिवार के लोगों का एक छोटा सा ग्रुप ही शामिल हुआ।

गौतम अदाणी ने इस वैवाहिक समारोह को साधारण तरीके से संपन्न कराने को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर उन्होंने हेल्थ सर्विस, एजुकेशन और स्किल डेव्हलप्मेंट में बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की। सूत्रों ने कहा कि यहां शांतिग्राम में जैन परंपरा के अनुरूप की गई शादी के लिए बहुत कम संख्या में परिवार और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

सूत्रों के अनुसार, शादी में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था। अदाणी शनिवार को कर्मचारियों के लिए एक भोज का आयोजन करेंगे। अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह एक छोटा और बेहद प्राइवेट समारोह था। इसलिए हम चाहते हुए भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं माफी चाहता हूं।उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद और प्यार मांगा।

परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।

यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके,… pic.twitter.com/RKxpE5zUvs

— Gautam Adani (@gautam_adani) February 7, 2025

 

10,000 करोड़ रुपये दान

अदाणी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 10,000 करोड़ रुपये दान करने का वादा किया है। यह राशि किफायती वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल और विद्यालयों के साथ ही स्किल डेव्हलप्मेंट पर खर्च की जाएगी। इसके माध्यम से रोजगार के अवसर तैयार करने पर भी जोर होगा।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी के दो बेटे हैं। पहले बेटे करण की शादी परिधि से हुई है जो वकील और सिरिल अमरचंद मंगलदास की पार्टनर हैं। वहीं दूसरी बहू दिवा एक हीरा व्यापारी की बेटी है। शादी का जश्न दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ और पारंपरिक जैन एवं गुजराती संस्कारों के अनुरूप रस्में निभाई गईं। इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gautam adani son jeet adani and diva shah wedding photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 10:06 PM

Topics:  

  • Adani Group
  • Celebrity Wedding
  • Gautam Adani

सम्बंधित ख़बरें

1

अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री, असम सरकार ने दिए 3,000 बीघा जमीन; दावे में कितनी सच्चाई?

2

अरबपतियों की लिस्ट में होगी अडानी की Wild Card Entry, लैरी एलिसन से दूर नंबर 1 का ताज

3

Nagpur News: अदाणी डिफेंस ने इंडामेर का किया अधिग्रहण, एविएशन एमआरओ क्षेत्र में विस्तार

4

अरबपतियों पर भारी पड़ रहा ट्रंप का टैरिफ, टॉप 20 में से गायब हो गया इस भारतीय का नाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.