Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asia’s Richest Person: पीछे छूटे मुकेश अंबानी, गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स; देखें दोनों की नेटवर्थ

Asia's Richest Person: 2026 में अब तक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 7 की संपत्ति में गिरावट आई है। इनमें बर्नार्ड अरनॉल्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर गिर गई।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 17, 2026 | 05:17 PM

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gautam Adani Becomes Asia’s Richest Person: देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह वैश्विक स्तर पर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर रह गई है और वह 20वें स्थान पर खिसक गए हैं।

टॉप लेवल पर हुए इस फेरबदल से भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 2026 में वैश्विक अमीरों की रैंकिंग में जारी अस्थिरता उजागर होती है। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई, जिसने बेंचमार्क इंडेक्स को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के चलते एक ही दिन में गौतम अडानी की संपत्ति में करीब 3.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स

वैश्विक स्तर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब भी 656 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 286 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में शामिल अन्य नामों में अमेजन के जेफ बेजोस, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, ओरेकल के लैरी एलिसन, डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नोल्ट शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल

गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता; एरियर के साथ आएगी मोटी सैलरी

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई और शादी में पैसे की टेंशन नहीं! सिर्फ ₹250 से शुरू करें ये स्कीम

टॉप 20 अमीरों में से 7 की संपत्ति में गिरावट

गौर करने वाली बात यह है कि 2026 में अब तक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 7 की संपत्ति में गिरावट आई है। इनमें बर्नार्ड अरनॉल्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर तक घट गई। इसके अलावा, स्टीव बॉलमर, बिल गेट्स, वॉरेन बफे और अमांसियो ओर्टेगा जैसे अरबपतियों की संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की गई है। विश्लेषण से पता चलता है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर के अरबपतियों का दबदबा अभी भी कायम है, जबकि इंडस्ट्रियल, एनर्जी और रिटेल सेक्टर में संपत्ति में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

रैंक नाम कुल संपत्ति दैनिक बदलाव वर्ष की शुरुआत से बदलाव (YTD) देश / क्षेत्र उद्योग
1 एलन मस्क $656B -$2.25B +$36.7B अमेरिका टेक्नोलॉजी
2 लैरी पेज $286B -$996M +$17.2B अमेरिका टेक्नोलॉजी
3 जेफ बेजोस $269B +$1.31B +$16.1B अमेरिका टेक्नोलॉजी
4 सर्गेई ब्रिन $266B -$909M +$15.9B अमेरिका टेक्नोलॉजी
5 मार्क जुकरबर्ग $239B +$1.84B +$6.08B अमेरिका टेक्नोलॉजी
6 लैरी एलिसन $230B +$8.46B +$17.6B अमेरिका टेक्नोलॉजी
7 माइकल डेल $170B +$5.19B +$29.9B अमेरिका टेक्नोलॉजी
8 जेनसन हुआंग $164B -$422M +$9.62B अमेरिका टेक्नोलॉजी
9 बर्नार्ड अरनॉल्ट $164B +$527M -$44.0B फ्रांस कंज्यूमर
10 जिम वाल्टन $150B +$245M +$13.7B अमेरिका रिटेल
11 स्टीव बाल्मर $148B +$2.91B -$20.3B अमेरिका टेक्नोलॉजी
12 रॉब वाल्टन $147B +$223M +$13.4B अमेरिका रिटेल
13 एलिस वाल्टन $146B +$229M +$13.2B अमेरिका रिटेल
14 वॉरेन बफेट $142B +$313M -$9.60B अमेरिका विविध
15 कार्लोस स्लिम $130B -$1.64B +$19.1B मैक्सिको विविध
16 अमानसियो ओर्टेगा $130B +$565M -$5.80B स्पेन रिटेल
17 बिल गेट्स $104B +$579M -$12.9B अमेरिका टेक्नोलॉजी
18 थॉमस पीटरफी $93.8B -$360M +$16.7B अमेरिका फाइनेंस
19 गौतम अडानी $92.6B +$3.56B +$8.10B भारत इंडस्ट्रियल
20 मुकेश अंबानी $90.8B +$76.7M -$16.9B भारत एनर्जी

(सोर्स- ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स)

अन्य भारतीय अरबपतियों में लक्ष्मी मित्तल 36.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 62वें स्थान पर हैं। शिव नाडार 33.5 अरब डॉलर के साथ 70वें स्थान पर रहे, जबकि शापूर मिस्त्री और उनका परिवार 33.2 अरब डॉलर के साथ 71वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल 32.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 73वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल

देश के अन्य उद्योगपतियों की नेटवर्थ

इसके अलावा सुनील मित्तल, अजीम प्रेमजी, कुमार मंगलम बिड़ला और राधाकिशन दमानी जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं। इस बीच, अडानी ग्रुप की कंपनियों जैसे अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर के शेयरों में शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।

Gautam adani beats mukesh ambani asias richest person latest wealth rankings 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gautam Adani
  • Mukesh Ambani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.