Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जुलाई में FPI रहे बिकवाल, ₹17,741 करोड़ के शेयर बेचे; क्या अब बदलेगा ट्रेंड?

Share Market: घरेलू शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस महीने के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) शुद्ध रूप से बिकवाल की भूमिका में रहे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 03, 2025 | 05:59 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Outlook: घरेलू शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस महीने के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) शुद्ध रूप से बिकवाल की भूमिका में रहे। इस मामले पर विश्लेषकों ने रविवार को कहा कि वैश्विक व्यापार तनाव कम होने के बाद विदेशों निवेशकों को फ्लो जारी रहने की उम्मीद है। एनएसडीएल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने एफपीआई ने कुल 17,741 करोड़ रुपए की निकासी की, जो अप्रैल, मई और जून के दौरान लगातार तीन महीनों के निवेश के बाद एक बदलाव है। मई में 2025 में अब तक का सबसे अधिक एफपीआई निवेश देखा गया, जबकि जनवरी में सबसे बड़ी बिकवाली देखी गई, जिसमें 78,027 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जुलाई में एफपीआई ने एक्सचेंजों के जरिए 31,988 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बिकवाली के साथ 2025 तक कुल बिक्री का आंकड़ा 13,1876 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, प्राइमरी मार्केट के जरिए इक्विटी खरीदने की एफपीआई की रणनीति जुलाई में भी जारी रही और मासिक खरीद का आंकड़ा 14,247 करोड़ रुपए रहा। साल 2025 में अब तक प्राइमरी मार्केट के जरिए एफपीआई का कुल निवेश 36,235 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

ट्रंप की टैरिफ नीति से प्रभावित हुआ बाजार

विजयकुमार ने कहा कि यह एक स्थिर रुझान है जो उचित मूल्यांकन के लिए एफपीआई की प्राथमिकता को दर्शाता है। पिछले हफ्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए 10-12 दिन की समय सीमा दी थी। ऐसा न करने पर रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध और द्वितीयक शुल्क लग सकते हैं, जिससे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम ने अल्पावधि में मार्केट सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

डॉलर सूचकांक में 100 अंक की तेजी

विजयकुमार ने आगे कहा कि डॉलर सूचकांक में 100 अंक तक की तेज ग्रोथ एक प्रतिकूल स्थिति है, जिसका निकट भविष्य में विदेशी निवेशकों के फ्लो पर असर पड़ सकता है। बाजार की धारणा यह है कि शुरुआती उथल-पुथल के बाद, अगले दौर की बातचीत के बाद भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता हो जाएगा। स्थिति सामान्य होने के बाद एफपीआई प्रवाह में एक स्थिर रुझान देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जन धन योजना ने बनाया रिकॉर्ड, 55 करोड़ नए खाता खुले; वित्त मंत्री ने दिया आंकड़ा

विजय कुमार ने आगे कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में एफपीआई की बिकवाली ने आईटी सूचकांक को नीचे ला दिया और फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ी अनिश्चितता ने भी फार्मा सूचकांक को प्रभावित किया, जबकि इस क्षेत्र की कई कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे।

Fpis sold rs 17 741 crore share in july trend may change after trade tensions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Business News
  • Share Market
  • Stock Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.