Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold Price Hike: 17 साल तक महंगा होने के बजाय सस्ता होता रहा था सोना, निक्सन के फैसले ने सोने की गाड़ी में डाल दिया पेट्रोल!

Gold Price Hike: आज के समय में सोने की कीमत ने सभी को हैरान कर रखा है। अब तो सोना 1 लाख के पार हो गया है। लेकिन, एक समय ऐसा भी था, जब 17 साल तक सोना लगातार सस्ता होता रहा।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 22, 2025 | 06:54 PM

गोल्ड स्टोरेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold Price Hike: सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई है, लेकिन एक समय सोना 100 रुपये से भी कम में मिल जाता था। सोने की कीमतों में उछाल का लंबा इतिहास रहा है। आजादी के समय सोना सिर्फ 88 रुपये में मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कीमत बढ़ती गई और आज यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है।

सोने ने लंबी अवधि में लोगों को ज्यादा मुनाफा दिया है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब 17 साल तक सोना गिरता रहा। सोने में निवेश करने वाले लोग परेशान हो गए और इस पीली धातु को बेचना शुरू कर दिया। 17 साल तक सोने की कीमत में इतनी गिरावट आई कि इसकी कीमत 63 रुपये पर आ गई और फिर उस मुकाम तक पहुंचने में 3 से 4 साल लग गए।

17 साल तक गिरता रहा सोना

1947 की बात है, जब देश आजाद हुआ था, तब 10 ग्राम सोने की कीमत 88.62 रुपये थी, लेकिन इसके बाद जब शेयर बाजार और वैश्विक स्तर पर स्थिरता आई तो सोने की कीमत गिरने लगी। वहीं, डॉलर लगातार मजबूत होता रहा और करीब 17 साल तक इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहा। 17 साल बाद यानी 1964 में 10 ग्राम सोने की कीमत 63.25 रुपये पर पहुंच गई। हालांकि, 4 साल बाद यानी 1967 में यह 100 रुपये को पार कर गई।

निक्सन के फैसले ने बढ़ाए दाम

सोना फिर कभी 63 रुपये से नीचे नहीं गया और फिर हर दिन इसमें बढ़ोतरी होने लगी। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन शॉक ने 15 अगस्त 1971 को डॉलर को सोने से अलग करने का फैसला लिया और डॉलर के बदले सोने का आदान-प्रदान बंद कर दिया। जिसके बाद सोना कभी 100 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे नहीं आया, बल्कि हर साल करीब दोगुनी रफ्तार से दौड़ने लगा और साल 1980 तक यह 1,330 रुपये को पार कर गया।

गोल्ड की कीमतों में इजाफा (डिजाइन फोटो)

5 साल में जबरदस्त उछाल!

पिछले पांच सालों का आंकड़ां देखें तो साल 2020 से इसकी कीमत दोगुनी हो चुकी है। 2020 में 10 ग्राम सोने का भाव 50,151 रुपये था और अब अप्रैल 2025 में यह 1 लाख को पार कर चुका है। इस बीच मार्च 2023 में सोने का भाव 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, फिर अप्रैल 2024 में यह 70,000 रुपये पर पहुंचा था। इस साल यानी 2025 में अब तक सोने ने 32 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सोने की कीमतों से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्यों बढ़ी रही सोनी की कीमत?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी की वजह अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध, कमजोर डॉलर, मांग और शेयर बाजारों में अनिश्चितता है। वैश्विक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है। मुद्राओं में कमजोरी की वजह से केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीद बढ़ा दी है। भारतीय रिजर्व बैंक भी यही कर रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब भी कोई संकट आया है, सुरक्षित निवेश के लिहाज से सोने को सहारा मिला है।

For 17 years gold was getting cheaper nixon decision cause gold rate hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold
  • Gold Price
  • Gold price today

सम्बंधित ख़बरें

1

Putin से मिलने के बाद बदले Trump के सुर, भारत पर टैरिफ कम करने का दिया इशारा

2

S&P Global ने क्रेडिट रेटिंग अपडेट की, टॉप 10 में शामिल हुए इन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स के नाम

3

Fastag ने पहले ही दिन दिखाया दम, सालाना टोल पास को 1.4 लाख यूजर्स ने खरीदा

4

रोज के 45 रुपये की सेविंग देगी आपको 25 लाख का फंड, आखिर कौन सी है ये स्कीम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.