फिक्की ने फर्नीचर उद्योग को बढ़ाने के लिए तलाशा नया रास्ता, सिंगापुर में बिजनेस बढ़ाने का प्लान
फिक्की फर्नीचर समिति के प्रमुख रुद्र चटर्जी ने सिंगापुर फर्नीचर इंडस्ट्रीज काउंसिल यानी एसएफआईसी के साथ बुधवार को बातचीत के बाद सहयोग के नए रास्ते तलाशने को लेकर उत्साहित होने की बात की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
फिक्की (सौजन्य : सोशल मीडिया)
सिंगापुर : फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी फिक्की ने अपने फर्नीचर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नया रास्ता ढूढ़ निकाला है। एक कार्यक्रम में फिक्की ने इस बात का ऐलान किया है कि फर्नीचर बिजनेस में सहयोग के लिए सिंगापुर से मदद ली जाएगी।
उद्योग प्रतिनिधिमंडल का यहां नेतृत्व करने वाले फिक्की फर्नीचर समिति के प्रमुख रुद्र चटर्जी ने कहा, ‘‘ यह मिशन भारतीय तथा सिंगापुर के फर्नीचर उद्योगों के बीच संबंधों को गहरा करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”
प्रगति को बढ़ावा
सिंगापुर फर्नीचर इंडस्ट्रीज काउंसिल यानी एसएफआईसी के साथ बुधवार को बातचीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ हम सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिससे दोनों बाजारों में बढ़त और प्रगति को बढ़ावा मिल सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Passport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Migrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
ये भी पढ़े :- हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम को लेकर होने वाली बैठक 19 अक्टूबर तक के लिए टली
राउंड टेबल मीटिंग
एसएफआईसी के अध्यक्ष फुआ बून हुआत ने राउंड टेबल मीटिंग और बी2बी बैठकों की मेजबानी के बाद कहा, ‘‘ एसएफआईसी और फिक्की के बीच सहयोग के अवसर स्थिरता, ‘डिजाइन’ और मार्केट विस्तार जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन मौके पेश करते हैं।”
सिंगापुर में स्वागत
उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठकों तथा पिछले अगस्त में भारत में एसएफआईसी के बिजनेस मिशन के आधार पर फिक्की प्रतिनिधिमंडल का सिंगापुर में स्वागत कर खुश हैं। यह देखना भी उत्साहवर्धक है कि हमारे कुछ सदस्य पहले से ही भारत में एक्टिव हैं तथा संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं।”
व्यापक अवसरों का लाभ
फुआ ने फिक्की प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ हम ग्रोथ और सतत विकास के लिए इस पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं।” फर्नीचर व लाइफ स्टाइल सेक्टर में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए फिक्की ने 2023 में एसएफआईसी के साथ एक समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने भी उच्चायोग परिसर में फिक्की मिशन के सदस्यों के साथ बातचीत की है। भारत के फर्नीचर बिजनेस को भारत सरकार द्वारा बढ़त के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है, जिसे कुशल श्रम शक्ति, प्रचुर मात्रा में कच्चे माल और मजबूत मैन्यूफैक्चरिंग परिवेश जैसे प्रतिस्पर्धी लाभों से बल मिला है। फिक्की ने कहा कि सिंगापुर के व्यवसायों को भारत के विस्तारित फर्नीचर बाजार में उपलब्ध व्यापक अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
