- Hindi News »
- Business »
- Employment In Manufacturing Industries In India Recorded A Growth Of 7 4 Percent
मोदी सरकार का कमाल, बीते 10 साल में बढ़ा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले राज्यों में टॉप राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक थे। इन पॉंचों राज्यों ने कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2022-23 में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लगभग 55 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, जबकि इन आंकड़ों में वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 21.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : सरकार ने हाल ही में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े रोजगार को लेकर कुछ आंकड़ें पेश किए है। इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 7.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़त देखने को मिली है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में जो रोजगार वित्त वर्ष 2021-22 में 1.72 करोड़ था, वो वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.84 करोड़ हो गया है। आपको बता दें कि ये आंकड़े बताते है कि इस सेक्टर में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय की ये सबसे बड़ी बढ़त है।
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले राज्यों में टॉप राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक थे। इन पॉंचों राज्यों ने कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2022-23 में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लगभग 55 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, जबकि इन आंकड़ों में वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 21.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आर्थिक मापदंड़ों के लिए बढ़त
वित्त वर्ष 2023-24 में इस सेक्टर में निवेशित पूंजी, इनपुट, आउटपुट, जीवीए, रोजगार और मजदूरी जैसे ज्यादातर आर्थिक मापदंड़ों के लिए बढ़त देखी गयी है। यहां तक कि निरपेक्ष मूल्य के संदर्भ में कोरोना महामारी के पहले के स्तर को भी पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2022-23 में इस बढ़त के मुख्य चालक मूल धातु, कोक और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य उत्पादों, रासायनिक और रासायनिक उत्पादों और मोटर वाहनों के मैन्यूफैक्चरर जैसे उद्योग थे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रोपेन-ब्यूटेन आपूर्ति बंद: संभाजीनगर के उद्योगों पर संकट के बादल, रोजगार पर भी पड़ सकता है असर
‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप: सरकार ने पहचाने 7 रणनीतिक क्षेत्र, विनिर्माण की मजबूती के लिए बजट में भारी आवंटन
Budget 2026: उद्योग जगत की मांग, निर्यात प्रोत्साहन और पूंजीगत खर्च में हो भारी बढ़ोतरी
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Manufacturing हब, उत्पादन में छह गुना बढ़त
ये भी पढ़ें :- त्योहारों से पहली लगी महंगाई की मार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम
जीवीए बढ़त देखने को मिली
इन द्योगों ने कुल मिलाकर सेक्टर के कुल उत्पादन में लगभग 58 प्रतिशत का योगदान दिया है और इस साल 24.5 प्रतिशत की उत्पादन वृद्धि और 2.6 प्रतिशत की जीवीए बढ़त देखने को मिली है। एएसआई के रिजल्ट से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 में इस सेक्टर में रोजगार करने वाले लोगों की अनुमानित संख्या कोरोना महामारी के पहले के स्तर यानी 2018-19 से 22.14 लाख से ज्यादा हो गई है।
एवरेज सैलरी में बढ़त
साथ ही आपको बता दें कि पिछले साल की तुलना में एवरेज सैलरी में भी बढ़त देखने को मिली है। आपको जानकारी दें कि इस सेक्टर में काम करने वाले प्रति व्यक्ति की एवरेज सैलरी साल 2021-22 के मुकाबले में 6.3 प्रतिशत बढ़ गयी है। जीवीए के संदर्भ में, महाराष्ट्र 2022-23 में पहले स्थान पर रहा, उसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।
Employment in manufacturing industries in india recorded a growth of 7 4 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














