फिर विश्व के सबसे अमीर इंसान बने एलन मस्क, 24 घंटों में हुआ कुछ ऐसा…
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
नई दिल्ली: कब कोई शोहरत छू ले और कब हालात बिगड़ जाए यह कोई नहीं बता सकता, ऐसे में अब हमेशा चर्चा में बने रहने वाले एलन मस्क के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट (Billionaires List) में बड़ा बदलाव देखा गया है। जी हां टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। आपको बता दें कि मस्क की संपत्ति में बीते 24 घंटों में उछाल आया है। इस वजह से कुल नेटवर्थ बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई। अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऐसे में इस वजह से एलन मस्क फिर सुर्ख़ियों में छाए हुए है। आइए जानते है पूरी खबर…
इतनी बढ़ी 1 दिन में नेटवर्थ
दरअसल Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के भीतर 6.98 अरब डॉलर का उछाल आया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से नंबर एक पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया। बीते कुछ दिनों से मस्क के संपत्ति में आ रही तेजी के मद्देनजर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि वे जल्द नंबर एक अमीर बन सकते हैं, ऐसे में वे आज अमीरी में पहले पायदान पर आ गए है।
दिसंबर में थे दूसरे नंबर पर
ज्ञात हो कि टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क (Elon Musk) को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल, बीता साल मस्क के लिए बेहद बुरा साबित हुआ था. 44 अरब डॉलर की Twitter डील की शुरुआत से ही उनकी नेटवर्थ में जोरदार गिरावट शुरू हो गई थी और यह गिरावट साल के अंत तक जारी रही थी, ऐसे में फिर से एलन पहले पायदान पर आये है।
सम्बंधित ख़बरें
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
3 साल बाद X पर लौटे Mark Zuckerberg, AI मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च करते ही मिला Elon Musk की टीम से खास ऑफर
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
मस्क ने इस साल कितना कमाया?
जैसा कि हमने आपको बताया कि बीते साल जहां सबसे ज्यादा दौलत गंवाने के मामले में एलन मस्क टॉप पर रहे थे, तो इस साल की शुरुआत के बाद से उनकी कंपनी के शेयरों में आई उछाल के चलते नेटवर्थ में इजाफा देखने को मिल रहा था, जो अभी भी जारी है। ,इस साल अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, नंबर एक से दूसरे पायदान पर खिसके बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में इस साल अब तक 23.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
5% से ज्यादा उछले टेस्ला के शेयर
दरअसल Elon Musk की कंपनी Tesla के शेयरों में बीते एक हफ्ते से लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। बीते कारोबारी दिन टेस्ला के शेयरों की कीमत 207.63 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई। मस्क की कंपनी के शेयर में 5.46 फीसदी या 10.75 डॉलर प्रति शेयर की तेजी दर्ज की गई। बता दें कि ट्विटर से डील होने की शुरुआत के बाद से इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, तो लंबे समय तक जारी रही थी।
मुकेश अंबानी टॉप-10 में बरकरार
विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार टॉप-10 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं। जी हां आपको बता दें कि 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस चेयरमैन दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति में बीते 24 घंटे में 646 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वही लैरी पेज 84.7 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर, तो कार्लोस स्लिम हेलु 83.2 अरब डॉलर की संपत्ति लेकर नौंवे पायदान पर काबिज हैं। वहीं Hindenburg के भंवर में फंसे गौतम अडानी (Gautam Adani) 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं।
