किशमिश के दाम हुए डबल! ₹250 वाला माल अब ₹500 के पार; जानें सर्दियों के ड्राई फ्रूट्स का ताजा हाल
Dry Fruits Market Price List: ठंड के साथ ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल। बादाम ₹100 और काजू ₹50 तक महंगे। चिलगोजा ₹3500 प्रति किलो के पार। जानें ताजा भाव।
- Written By: प्रिया जैस
ड्राई फ्रूट मार्केट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Dry Fruits Prices: इन दिनों जिस तरह ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसी तरह इस मौसम में सबसे अधिक खपत होने वाले ड्राई फूट्स की डिमांड भी बढ़ते जा रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ड्राई फ्रूट्स के भाव लोगों को झटका दे रहे हैं। इसमें बादाम में प्रति किलो 100 रुपये की तेजी आई है। काजू भी 40 से 50 रुपये महंगा हुआ है।
ठंड में ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा मांग काजू और बादाम की रहती है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में चिलगोजा (नेजा) सबसे अधिक महंगा 3,000 से 3,500 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहा है। ठंड में चिलगोजा को बहुत अधिक खाया जाता है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि खपत और उठाव के चलते काजू, बादाम, अखरोट की कीमतों में उछाल आया है।
बढ़ जाती है खपत
व्यापारियों के अनुसार ठंड में ड्राई फ्रूट्स की खपत बहुत अधिक बढ़ जाती है। इन दिनों ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अंजीर अभी क्वालिटी के अनुसार थोक में 1,300 से 1,500 रुपये व बोल्ड माल 1,600 से 1,800 रुपये प्रति किलो बोला जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
वहीं चिल्लर में इसकी कीमत 2,000 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। इसी तरह काजू मीडियम 820 से 860 रुपये व बोल्ड माल 940 से 1,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। चिल्लर में इसके भाव बहुत अधिक बताये जा रहे हैं। पिछले कुछ महीने से किसमिस के भाव बढ़े हुए हैं।
किसमिस में रेगुलर माल जहां 200 से 250 रुपये चलता था, वह अभी वह 450 से 500 रुपये प्रति किलो व प्रीमियम 600 से 700 रुपये प्रति किलो चल रही है। अखरोट सेगा बोल्ड माल 750 से 800 रुपये प्रति किलो चल रहा है। काजू का सीड्स ओडिशा के जयपोर और गोवा, आंध्र प्रदेश, केरल, अफ्रीका और तंजानिया से आता है।
| ड्राई फ्रूट | थोक/प्रीमियम भाव (प्रति किलो) | चिल्लर/रिटेल भाव (अनुमानित) |
| चिलगोजा (नेजा) | ₹3,000 – ₹3,500 | ₹3,600+ |
| पिस्ता | ₹2,050 – ₹2,150 | ₹2,300+ |
| अंजीर (बोल्ड) | ₹1,600 – ₹1,800 | ₹2,000 |
| काजू (बोल्ड) | ₹940 – ₹1,000 | ₹1,150+ |
| बादाम | ₹100 की बढ़त के साथ | ₹850 – ₹950 |
| अखरोट (सेगा) | ₹750 – ₹800 | ₹900+ |
| प्रीमियम किशमिश | ₹600 – ₹700 | ₹750+ |
| सेवू गोंद | ₹1,200 | ₹1,400 |
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नेजा
चिलगोजा ‘नेजा’ के नाम से जाना जाने वाला पाइन नट्स है। यह ड्राई फ्रूट्स पाइन वृक्ष में लगता है। महंगा होने के बावजूद ठंडी के समय इसकी सबसे अधिक डिमांड रहती है। उत्तर-पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों से इसकी आवक हर तरफ होती है। ड्राई फ्रूट्स में यही सबसे अधिक महंगा रहता है।
यह भी पढ़ें – क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट…PIB ने कर दिया बड़ा खुलासा; सामने आई असली सच्चाई
1,200 रुपये प्रति किलो चल रहा सेवू गोंद
व्यापारियों के अनुसार दिवाली के समय भी ड्राई फूट्स के भाव बहुत अधिक नहीं बढ़े थे लेकिन अभी ठंड के चलते इनकी कीमतों में उछाल आया है। पिस्ता 2,050 से 2,150 रुपये प्रति किलो चल रहा है। वहीं लड्डू बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला रेगुलर गोंद 400 से 500 रुपये व सेवू गोंद (इम्पोर्टेड) 1,200 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसके अलावा गोड़म्बी के 850 से 900 रुपये प्रति किलो तक भाव बताये जा रहे हैं।
