Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बढ़ रही डिमांड लेकिन नहीं घट रहा दाम, दिवाली पर महंगे हुए काजू बादाम

दिवाली का त्योहार पास आते ही सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स की किमतों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि कीमतें बढ़ने के बाद भी लोगों के बीच इसकी डिमांड कम नहीं हो रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 29, 2024 | 04:02 PM

ड्राई फ्रूट्स, (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक: अक्सर दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे को उपहार के तौर पर ड्राई फ्रूट्स देते हैं, लेकिन अब इसे खरीदने के पहले आपको 2 बार सोचना होगा। क्योंकि दिवाली की सीजन आते ही ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में लगभग 10 से 30 प्रतिशत की तक की बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके खरीददारी में कमी नहीं आ रही है। इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

दिवाली के अवसर पर बाजार में उत्साह चरम पर है। काजू, अंजीर और अखरोट की कीमतें पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गई हैं। दीपोत्सव की शुरुआत सोमवार से हुई है और इसके लिए लोग काफी उत्साहित हैं। लोग कपड़े, गहने, घरेलू सामान, वाहन आदि खरीदने में लगे हुए हैं। घरों में नास्ता बनाने की तैयारी भी जोरों पर है और इसकी खुशबू हर ओर फैल रही है।

गिफ्ट के लिए परफेक्ट

दिवाली के लिए बाजार में विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों की खरीदारी की उत्सुकता बढ़ गई है। बाजार में रंग-बिरंगे दीये, लाइटिंग, और सजावटी सामान भी आकर्षक लग रहे है। दिवाली के अवसर पर ड्रायफ्रूट्स की मांग बढ़ गई है, खासकर ठंड के मौसम में पौष्टिक लड्डू के कारण ये और ज्यादा बढ़े हैं। आकर्षक पैकिंग में सूखे मेवे बाजार में उपलब्ध हैं, जो दिवाली पर उपहार देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध

ये भी पढ़ें :- PM Modi ने दिया दिवाली गिफ्ट, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिली सरकारी नौकरी

आकर्षक पैकिंग

लोग अपने परिवार और मित्रों को देने के लिए, जबकि कॉर्पोरेट कंपनियां और व्यवसायी अपने कर्मचारियों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं। बाजार में 250 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के आकर्षक पैकिंग में ड्रायफ्रूट्स उपलब्ध हैं। इस दिवाली पर ड्रायफ्रूट्स की विभिन्न किस्में जैसे कि काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि आकर्षक पैकिंग में मिल रही हैं। इसके अलावा, कई व्यवसायी ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ चॉकलेट, ड्रायफ्रूट्स आदि के कॉम्बो पैक भी ऑफर कर रहे हैं। कर्मचारियों को उपहार स्वरूप देने के लिए कंपनियों द्वारा सबसे अधिक मांग की जा रही है।

नाशिक मंडी में ड्रायफ्रूट्स के दाम

– काजू: 1000 से 1600 रुपये प्रति किलोग्राम
– बादाम: 760 से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम
– अंजीर: 1300 से 2000 रुपये प्रति किलोग्राम
– अखरोट: 1300 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम
– पिस्ता: 1100 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम
– मखाना: 1200 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम
– किसमिस: 280 रुपये प्रति किलोग्राम

Dry fruit price rise in the diwali season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 04:02 PM

Topics:  

  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.