Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप टैरिफ का भयंकर असर, 4 महीने में 37% घटा भारत का एक्सपोर्ट; इन सेक्टरों में ज्यादा गिरावट

India-US Trade Deal: ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का ज्यादा असर टेक्सटाइल, जेम्स-अैंड-ज्वैलरी, केमिकल, कृषि उत्पाद और मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Nov 03, 2025 | 07:54 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

India’s Export Decline: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर वार्ताओं का दौर जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंधों के बावजूद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा चुका है। भारत के एक्सपोर्ट पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। नए आंकड़ों से स्पष्ट है कि अमेरिकी बाजार में भारत की पकड़ कमजोर होती जा रही है।

मई से सितंबर 2025 के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात 37.5 प्रतिशत घट गया है। इस दौरान एक्सपोर्ट की कुल राशि 8.8 बिलियन डॉलर से घटकर 5.5 बिलियन डॉलर पर आ गई, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज गिरावटों में एक है।

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है अमेरिका

वित्त वर्ष की शुरुआत में अमेरिका ने भारत पर 10% टैरिफ लगाया, जो अगस्त तक बढ़ते-बढ़ते 50% तक पहुंच गया। पहले 25% टैरिफ लगाया गया और बाद में रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण और 25% ‘अतिरिक्त’ के रूप में जोड़ा गया। इन टैरिफ का नुकसान अप्रैल 2 से लागू होते ही तुरंत देखना शुरू हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान-अमेरिका के झगड़े में चौधरी बनने चले थे एर्दोगन…खामेनेई दिखा दी औकात, ट्रंप के सामने रखी दी बड़ी डिमांड

भारत अमेरिका ट्रेड डील पर खुशी से झूम उठी ट्रंप की सेक्रेटरी, समझौते पर दे दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup: संजू या ईशान कौन होगा टीम India का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी मेन इन ब्लू

ट्रेड डील के बाद जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हाई लेवल मीटिंग, जानें किन बातों पर रहा फोकस

भारत के इन सेक्टरों पर बुरा असर

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का ज्यादा असर टेक्सटाइल, जेम्स-अैंड-ज्वैलरी, केमिकल, कृषि उत्पाद और मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है। इनकी निर्यात कमाई 4.8 बिलियन डॉलर से घटकर 3.2 बिलियन डॉलर रह गई, यानी 33% की गिरावट दर्ज हुई। टैरिफ-फ्री उत्पादों, जिन पर पहले कोई शुल्क नहीं लगता था, उनकी स्थिति और भी खराब रही। इन उत्पादों का निर्यात 3.4 बिलियन डॉलर से घटकर 1.8 बिलियन डॉलर रह गया, यानी 47% की कमी आई। स्मार्टफोन और दवाओं का निर्यात इस गिरावट से सबसे अधिक प्रभावित हुआ।

स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट

स्मार्टफोन निर्यात में पिछले साल बड़ी बढ़ोतरी के बाद इस साल 58% की गिरावट आई। जून में 2 बिलियन डॉलर का निर्यात सितंबर में घटकर 884.6 मिलियन डॉलर रह गया। फार्मा सेक्टर भी नहीं बचा और इसमें 15.7% की कमी देखी गई। इंडस्ट्रियल मेटल और ऑटो पार्ट्स में गिरावट अपेक्षाकृत हल्की रही, लेकिन असर फिर भी साफ दिखा। इन सेक्टरों में 16.7% की कमी दर्ज हुई। एल्युमिनियम में 37%, कॉपर में 25%, ऑटो पार्ट्स में 12%, और आयरन-स्टील में 8% की गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें: Share Market: गिरावट या बंपर तेजी, अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार; ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

अमेरिका के साथ अंतिम दौर में ट्रेड वार्ता

भारत का कहना है कि वह अमेरिका के साथ ट्रेड डील की बातचीत के अंतिम दौर में है। अमेरिका दावा कर रहा है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद कम करने पर सहमति जताई है, हालांकि भारत ने इस बात की न तो पुष्टि की है और न खंडन।

Donald trump tariffs impact indias exports have fallen by 37 percent in four months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 07:54 AM

Topics:  

  • America
  • Global Trade Research Initiative
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.