Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पैसेंजर व्हीकल को लेकर SIAM ने पेश की रिपोर्ट, मई के महीने में सालाना आधार पर आयी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट सियाम ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के मई महीने में टू-व्हीलर की होलसेल सेल्स में मामूली बढ़त हासिल की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2025 | 06:31 PM

ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : डोमेस्टिक पैंसेजर्स व्हीकल की मई महीने में होलसेल सेल्स को लेकर सियाम ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके आधार पर ये जानकारी मिली है कि मई के महीने में सालाना आधार पर होलसेल सेल्स में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आयी है और ये घटकर 3,44,656 यूनिट्स पर रह गई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में ये 3,47,492 यूनिट्स पर थी।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, इस साल टू व्हीलर व्हीकल्स की होलसेल सेल्स में वित्त वर्ष 2024-25 के मई महीने में 2.2 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई है और इस बढ़त के साथ ये सेल्स 16,55,927 यूनिट पर आ गई है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने अपने बयान में कहा है कि सभी व्हीकल सेगमेंट ने मई 2025 में स्टेबल परफॉ्र्म किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पैंसेजर्स व्हीकल सेगमेंट में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन टोटल 3.45 लाख यूनिट्स की सेल्स मई में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा सेल्स रही।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, पैंसेजर्स व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंडिया की डोमेस्टिक सेल्स में मई 2024 में 1,44,002 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 1,35,962 यूनिट्स रह गई। इसके साथ ही यह इस सेगमेंट में लीडिंग रही।

सम्बंधित ख़बरें

मोटरसाइकल मार्केट में Splendor का दबदबा बरकरार…Shine में भी दिखाया दम, देखें 2026 की दमदार बाइक्स की लिस्ट

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड

बार-बार रास्ते में बंद हो जाती है आपकी बाइक? अपनाएं ये 5 आदतें, नहीं होगा बीच सड़क ब्रेकडाउन

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, डोमेस्टिक व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2024 के मई के महीने में 43,218 यूनिट्स की तुलना में 52,431 यूनिट्स की सेल की, जबकि हुंडई मोटर इंडिया ने मई 2024 में 49,151 यूनिट्स की तुलना में 43,861 यूनिट्स की डोमेस्टिक सेल्स दर्ज की।

टू व्हीलर व्हीकल्स सेगमेंट में मोटरबाइक की सेल्स मई 2024 में 10,38,824 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 10,39,156 यूनिट्स पर लगभग स्थिर रही। दूसरी ओर, स्कूटर की सेल्स पिछले महीने 7.1 प्रतिशत बढ़कर 5,79,507 यूनिट हो गई, जबकि मई 2024 में यह 5,40,866 यूनिट रही थी।

Gold Rate Update: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑलटाइम हाई के साथ गोल्ड रेट 99000 के पार

डोमेस्टिक मार्केट में टोटल 3 व्हीलर की सेल्स मई में सालाना आधार पर 55,763 यूनिट्स की तुलना में 3.3 प्रतिशत नीचे गिरकर 53,942 यूनिट रह गई। मेनन ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के द्वारा 6 महीने से भी कम समय में 3 बार रेपो रेट में कुल 1 प्रतिशत की कटौती और सामान्य से ज्यादा मानसून का पूर्वानुमान कुछ ऐसे संकेतक हैं, जो आने वाले महीनों में चीजों को बेहतर एवं उपभोक्ता भावना को बढ़ावा देकर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Domestic passenger vehicle wholesales sale in may 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Automobile
  • Business News
  • Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.