-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Dollar Vs Rupee Rupee Is In Bad Condition Against Dollar Fell By 9 Paise To 8716 In Early Trade
Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया का बुरा हाल, 9 पैसे टूटकर निचले स्तर पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.13 पर खुला और फिर फिसलकर 87.16 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Dollar vs Rupee, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है। आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए रुपया नौ पैसे टूटकर 87.16 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार सहभागी अमेरिका और चीन द्वारा लगाए जा रहे शुल्क के प्रभाव पर विचार कर रहे हैं जिसका दबाव स्थानीय मुद्रा पर दिख रहा है। हालांकि, किसी भी केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिल सकता है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.13 पर खुला और फिर फिसलकर 87.16 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.07 पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक में 0.06 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.89 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने पिछले कई दिनों से जारी बिकवाली के बाद मंगलवार को खरीदारी की। उन्होंने 809.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Indian Rupee: कच्चा तेल 85 डॉलर के पार पहुंचा, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कांप रहा है भारतीय रुपया
‘तो क्या हुआ? 100 सिर्फ एक नंबर है’, डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये पर PM मोदी के आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान
नवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
RBI संभाल रहा है रुपये की अस्थिरता- वित्त सचिव
डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार जारी गिरावट को लेकर वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को कहा कि रुपये के मूल्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, RBI इसकी अस्थिरता को संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि इंडियन करेंसी ‘फ्री फ्लोट’ है और इसकी दर बाजार पर आधारित है और इसके लिए कोई निश्चित दर तय नहीं की जाती। वित्त सचिव के अनुसार, फॉरेन फंड आउटफ्लो के चलते एक्सचेंज रेट दबाव का सामना कर रहे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
डॉलर के मुकाबले क्यों कमजोर हो रहा है रुपया?
अब जानते हैं कि भारतीय रुपये में ये गिरावट का सिलसिला क्यों जारी है? तो इसके पीछे कई कारण हैं और इसमें सबसे बड़ी वजह डॉलर की डिमांड बढ़ना है और इससे रुपया ही नहीं अन्य देशों की करेंसी भी टूटी हैं। वहीं विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का भी दवाब भारतीय रुपये पर देखने को मिला है। इसके अलावा छह प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 109.46 पर रहा।
Dollar vs rupee rupee is in bad condition against dollar fell by 9 paise to 8716 in early trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMअब आवारा कुत्तों के शरीर में लगेगी माइक्रोचिप, अहिल्यानगर के संगमनेर नगर परिषद में शुरू हुआ अनोखा मिशन
Jul 24, 2026 | 04:42 PMदमोह: गर्भवती महिला को समय नहीं मिली एंबुलेंस, शासन ने 108 सेवा की एजेंसी पर लगाया 2 लाख से अधिक जा जुर्माना
Jul 24, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














