Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के आरोपों में कितना दम, क्या टैरिफ पॉलिसी से भारत होगा बेदम

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। अगर आपके भी मन में सवाल है कि भारत क्या सचमुच अमेरिका से सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलता है, तो इसका जवाब आपको इस खबर में मिलेगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 31, 2025 | 03:32 PM

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Trumps Tariff Policy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा रूस के साथ होने वाले कारोबार के लिए भारत पर पेनाल्टी भी लगायी गई है। 1 अगस्त से ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी भारतीय प्रोडक्ट्स पर लागू होगी।

ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के तुरंत बाद ही टैरिफ लगाने की तैयारी तेजी से शुरु हो गई थी। ट्रंप शुरुआत से ही ये आरोप लगाते हुए आए है कि भारत दुनिया में अमेरिका से सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक हैं। ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग का भी टाइटल दे दिया है।

बुधवार को भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने यही कहा है कि भारत अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त हैं। लेकिन ये भी सच है कि टैरिफ को लेकर भारत काफी सख्त हैं। ऐसे में भारत पर टैरिफ कार्रवाई जरूरी है। आपको बताते हैं कि क्या सच में भारत से सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलता है? क्या सच में ट्रंप के आरोप में सच्चाई है?

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर सख्ती, नियम तोड़े तो वीजा रद्द और डिपोर्टेशन तय

Budget 2026 Date Final: संडे या मंडे, कब पेश होगा बजट? सरकार ने तारीख पर लगाई मुहर, नोट कर लें टाइम

63 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स की बढ़ी टेंशन! अभी तक प्रोसेस नहीं हुए ITR, जानें क्यों अटक गया रिफंड

ट्रंप ने छीना चीन का ‘चैन’… वेनेजुएला से बीजिंग जाने वाले कच्चे तेल पर US का कब्जा, भड़का ड्रैगन

रेसीप्रोकल टैरिफ क्या हैं?

टैरिफ वस्तुओं के इंपोर्ट पर लगाया गया सीमा शुल्क या इंपोर्ट ड्यूटी हैं। इंपोर्टर को सरकार को इस ड्यूटी का भुगतान करना पड़ता है। जिसके बाद सामान्यतः कंपनियां इसका बोझ अपने यूजर्स पर डालती है।

ट्रंप ने भारत पर कितना फीसदी टैरिफ लगाया है?

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। साथ ही रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत पर पेनाल्टी लगाने की भी घोषणा की है। हालांकि फिलहाल अमेरिका की ओर से ये साफ नहीं हुआ है कि भारत पर कितना जुर्माना लगाया जाएगा या ये कैसे लगाया जाने वाला है? आपको बता दें कि भारत पर पहले से ही अमेरिका ने 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। जिसका ऐलान 2 अप्रैल को किया जा चुका था।

अमेरिका ने भारत पर क्यों लगाया टैरिफ?

अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत के साथ उसका ट्रेड डेफिशिएंट यानी व्यापार घाटा काफी ज्यादा है। उसने भारत को अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया है, जिसके कारण इंडियन मार्केट में अमेरिकी एक्सपोर्ट लिमिटेड हो जाता है।

ये भी पढ़ें :- भारत ही नहीं, अमेरिका पर भी होगा असर; 25% टैरिफ के बाद महंगी होंगी ये चीजें

आखिर कितने सही है ट्रंप के आरोप? क्या सच में भारत सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलता है?

भारत अमेरिका के मिल्क प्रोडक्ट्स पर 188 प्रतिशत टैरिफ, फलों और सब्जियों पर 132 प्रतिशत टैरिफ, कॉफी,चाय, कोको और मसालों पर 53 प्रतिशत टैरिफ, अनाज और खाने के पदार्थों पर 193 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। वैसे देखा जाए तो भारत का एवरेज टैरिफ सिर्फ 17 प्रतिशत है, जो अमेरिका के टैरिफ से सिर्फ 3.3 प्रतिशत ही ज्यादा है। हालांकि साउथ कोरिया 13.4 प्रतिशत और चीन जैसी मुख्य इकोनॉमी 7.5 प्रतिशत टैरिफ के समान है।

Does india impose higher tariffs on america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 03:32 PM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.