Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानी पाबंदी के बाद DGCA की गाइडलाइन जारी, विमान कंपनियों को दी हिदायत 

DGCA ने भारतीय विमान कंपनियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। कंपनियों को पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में उड़ान न भरने के लिए कहा गया है। ये फैसला पाकिस्तान की ओर से लगाई गई पाबंदी के बाद लिया गया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Apr 26, 2025 | 01:16 PM

विमान (प्रतीकात्मक) - फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क: पहलगाम हमले के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। डीजीसीए ने भारत से उड़ान भरने वाली सभी विमान सेवा से जुड़ी कंपनियों को इस बात की हिदायत दी है कि कोई भी विमान पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में प्रवेश नहीं करेंगी।

डीजीसीए ये निर्णय पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के अपने अधिकार क्षेत्र में प्रवेश को लेकर लगाए प्रतिबंध के बाद लिया है। इसे लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सभी विमान कंपनियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है।

यात्रियों की हर संभव सहायता जाए

डीजीसीए ने जारी किए गए अपने गाइडलाइन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर दिया है। डीजीसीए ने सभी विमान कंपनियों से कहा है कि उड़ान के दौरान यात्रियों की पूरी मदद की जाए। उचित संचार और खानपान सेवाएं मुहैया कराई जाए।

सम्बंधित ख़बरें

सरहद पार का इश्क! पाकिस्तानी युवती पर आया भारतीय ऑफिसर का दिल, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

मध्य एशिया में भारत-चीन पर नया खतरा, मुस्लिम वर्ल्ड बना रहा ‘महारण’ का समीकरण, कौन-कौन लिख रहा तबाही की पटकथा?

पाकिस्तान में महंगी बिजली और ऊंचे टैक्स की मार, माइक्रोसॉफ्ट और उबर समेत कई दिग्गज कंपनियों ने छोड़ा देश

कराची के फेमस मॉल में लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई दर्जन दुकानें खाकर, सामने आया खौफनाक VIDEO

दिल्ली पर पड़ रहा था असर

पाकिस्तान की ओर से आपने आसमान पर प्रतिबंध लगाए जाने का सबसे ज्यादा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ रहा है। खासकर दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए विमान लेने वाले यात्रियों पर। इसके चलते दिल्ली से उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में इजाफा भी किया गया है।

भारत-पाक रिश्तों में तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया। भारत ने पाकिस्तान की आतंकियों को पालने की मानसिकता पर अपना कड़ा रुख अपनाते हुए 5 बड़े फैसले किए हैं।

इसमें भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 से चल रहे सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है। इसके अलावा भारत में रहने वाले  पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान दे रहा है गीदड़ भभकी

दूसरी तरफ पाकिस्तान लगातार पहलगाम हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार करता आ रहा है। वहीं पाकिस्तान के नेता लगातार भारत विरोधी बयान देने में लगे है। शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल समझौता रद्द होने पर गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि सिंधु में या तो पानी बहेगा या उनका खून।

Dgca issues guidelines after pakistani ban gives instructions to airline companies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 12:55 PM

Topics:  

  • Directorate General of Civil Aviation
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.