Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dollar Vs Rupees: भारत पाक विवाद के बीच रुपया हुआ कमजोर, 2 पैसे की आयी गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी भू राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण भारतीय रुपया अस्थायी रुप से गिरा हैं। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 2 पैसे की मामूली गिरावट आयी है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 29, 2025 | 07:44 PM

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव का माहौल चल रहा है। जिसका सीधा असर भारत की स्थानीय मुद्रा रुपये पर होता हुआ देखा जा सकता है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और भारत पाक भू राजनीतिक तनाव के चलते रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में रहा है और आज के कारोबार में रुपये में 2 पैसे की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। इस गिरावट के साथ रुपया 85.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। हालांकि मुद्रा विश्लेषकों ने ये कहा है कि शेयर बाजार के पॉजिटिव रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये में गिरावट सीमित रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकन डॉलर के मुकाबले 85.06 पर खुला था। ट्रेड सेशन के दौरान रुपया 84.96 प्रति डॉलर के ऊपरी और 85.40 प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के आखिर में रुपया 85.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

सोमवार को भारतीय रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 85.23 प्रति डॉलर के भाव पर रहा था। मिराए एसेट शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा है कि टैरिफ पर अनिश्चितता और भारत एवं पाकिस्तान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव से रुपये के दबाव में रहने की आशंका है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपया का हाजिर मूल्य 84.90 से 85.60 के बीच रहने के उम्मीद की जा रही हैं।

इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.17 पर रहा। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 70.01 अंक की बढ़त के साथ 80,288.38 अंक पर जबकि निफ्टी 7.45 अंक चढ़कर 24,335.95 अंक पर बंद हुआ हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,474.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Currency exchange market update for 29 april 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 07:44 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dollar vs Rupee
  • Share Market

सम्बंधित ख़बरें

1

Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, रोज के 50 रुपये की सेविंग देगी 35 लाख का फंड

2

केंद्र सरकार का सेलिब्रिटीज पर बड़ा एक्शन, अब नहीं कर पाएंगे गेमिंग ऐप्स का प्रमोशन

3

अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत पर कितना असर, सरकार ने संसद में दिया जवाब

4

जापान को पीछे छोड़ आगे निकला भारत, दुनिया में ऐसा करने वाला तीसरा देश बना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.