Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीयूष गोयल ने इन फ्रांसीसी कंपनियों को दिया न्यौता, भारत में हवाई जहाज निर्माण करने की कही बात

पीयूष गोयल ने फ्रांस के विदेश व्यापार सलाहकारों के एशिया-पैसिफिक प्लेटफॉर्म में अपने संबोधन में कहा है कि भारतीय कंपनियों ने फिलहाल 1,500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया हुआ है और हमारी ये क्षमता बढ़कर 2,000 एयरक्राफ्ट तक भी हो सकती है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 28, 2024 | 08:41 AM

एविएशन सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को एक कार्यक्रम में एविएशन सेक्टर के बारे में अहम जानकारी दी है। गोयल ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत सरकार ने फ्रांस के एविएशन बिजनेस से हमारे देश में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े एविएशन मार्केट में से एक है। भारत के पास हाल में 1500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है और इसकी कैपेसिटी 2,000 एयरक्राफ्ट तक बढ़ सकती है।

पीयूष गोयल ने फ्रांस के विदेश व्यापार सलाहकारों के एशिया-पैसिफिक प्लेटफॉर्म में अपने संबोधन में कहा है कि भारतीय कंपनियों ने फिलहाल 1,500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया हुआ है और हमारी ये क्षमता बढ़कर 2,000 एयरक्राफ्ट तक भी हो सकती है। फ्रांसीसी कंपनियों को इस बात का फायदा होगा यदि वे भारत में मैन्यूफैक्चरिंग की संभावनाओं के बारे में सोचते हैं और एयरक्राफ्ट्स और उसके मेनटेंस, रिपेयरिंग और अन्य इंडस्ट्री के स्पेयर पार्ट्स के लिए भारत में सेल्स बढ़ाने पर विचार सकते हैं।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें 

एयरपोर्ट्स की संख्या में हुआ इजाफा

भारतीय कंपनियों के एयरक्राफ्ट्स ऑर्डर का एक बड़ा हिस्सा फ्रांसीसी कंपनी एयरबस को मिला है। भारत में 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने से एयरपोर्ट्स की संख्या की बढ़कर 75 से 125 हो गयी है और 2029 तक और भी 75 नए एयरपोर्ट्स चालू हो सकते हैं। गोयल ने अपने बयान में कहा है कि ये ऐसी कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो एयरपोर्ट्स और एविएशन सेक्टर से संबंधित उद्योगों में विकास करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हम दुनिया की सभी बड़ी एविएशन कंपनियों को भारत में मैन्यूफैक्चरिंग करने के लिए प्रोत्साहन देते हैं। इतना ही नहीं हम डिफेंस एविएशन कंपनियों को 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की परमिशन भी दे रहे हैं।

इन सेक्टर्स को हो सकता है फायदा

पीयूष गोयल ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, रिन्यूऐबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर में भी भारत के साथ पार्टनरशिप के लिए फ्रांसीसी कंपनियों को इनविटेशन दिया है। फ्रांस 11 अरब डॉलर के टोटल इंवेस्टमेंट के साथ भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 11वां सबसे बड़ा सोर्स है। लगभग 750 फ्रांसीसी कंपनियां भारत में और 75 भारतीय कंपनियां फ्रांस में ऑपरेट कर रही हैं। दोनों देशों के बीच 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर रहा था। इसमें भारतीय एक्सपोर्ट 7 अरब डॉलर और इंपोर्ट 8 अरब डॉलर था।

Commerce and industry minister piyush goyal invited the french companies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 08:41 AM

Topics:  

  • Manufacturing
  • Piyush Goyal

सम्बंधित ख़बरें

1

दहिसर से हटेगा रडार, 50 हजार नए घरों का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

2

यूरोपीय संघ भी भारत के साथ! आज FTA पर होगी बातचीत, क्या होंगे फायदे?

3

पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद, 50 से अधिक शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

4

60,000 छात्राओं को हर महीने 4.2 लाख मुफ्त सेनेटरी पैड, सांसद पीयूष गोयल की सराहनीय पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.