Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CNG Price : मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएनजी-पीएनजी गैस की कीमतों में आ सकता है उछाल

इन सेक्टरों से उत्पादित गैस सीएनजी, खाद के उत्पादन और बिजली के लिए प्रमुख कच्चा माल है। ऐसे में एपीएम गैस की कीमतें बढ़ने से सीएनजी की कीमतों में बढ़त देखने के लिए मिल सकती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 01, 2025 | 03:23 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में देशभर में सीएनजी और पीएनजी गैसों के दाम में उछाल देखने के लिए मिल सकता है। असल में सरकार ने एडमिनिस्टर्ड प्राइसिंग मैकेनिज्म यानी एपीएम के दायरे में आने वाले पुराने क्षेत्रों से प्रोड्यूस्ड होने वाली नेचुरल गैस के दामों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ कर दी है।

इन सेक्टरों से उत्पादित गैस सीएनजी, खाद के उत्पादन और बिजली के लिए प्रमुख कच्चा माल है। ऐसे में एपीएम गैस की कीमतें बढ़ने से सीएनजी की कीमतों में बढ़त देखने के लिए मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं कि सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर कितना बढ़ता हुआ दिखायी दे सकता है।

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन

पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल यानी पीपीएसी के नोटिफिकेशन में ये कहा गया है कि एपीएम गैस का प्राइस 1 अप्रैल से 6.50 डॉलर प्रति यूनिट यानी एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6.75 डॉलर प्रति यूनिट कर दी गई है। एपीएम गैस सरकारी ऑयल कंपनियों ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड यानी ओआईएल के द्वारा उन क्षेत्रों से प्रोड्यूस्ड की जाती है, जो उन्हें नॉमिनेट किए जाते हैं। इन सेक्टर्स से प्रोड्यूस्ड गैस का इस्तेमाल कच्चे माल के तौर पर पाइप के माध्यम से रसोई गैस यानी पीएनजी के साथ-साथ गाड़ियां चलाने के लिए सीएनजी, फर्टिलाइजर और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन के लिए किया जाता है। ये 2 साल में एपीएम गैस के प्राइस में पहली बढ़त है। ये सरकार की रूपरेखा के अनुसार है।

सम्बंधित ख़बरें

US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया

Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव

जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक

Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ऐसे तय होती हैं कीमतें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2023 में डोमेस्टिक लेवल पर प्रोड्यूस्ड नेचुरल गैस के होलसेल प्राइस को कच्चे तेल के मंथली एवरेज इंपोर्टेड प्राइस के 10 प्रतिशत पर निर्धारित करने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट को स्वीकार किया था। इसमें 4 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट यानी एमएमबीटीयू का मिनिमम प्राइस और 6.5 डॉलर की मैक्सिमम लिमिट तय की गई है। सरकार ने इसके साथ साल 2027 में फुल रेग्यूलेशन तक 0.50 डॉलर प्रति यूनिट की सालाना बढ़त की सिफारिश में बदलाव किया गया है। साथ ही मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि 2 साल तक दरों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाने वाला है और उसके बाद सालाना 0.25 डॉलर की बढ़त की जाने वाली है। सोमवार को ऐलान होने वाले बढ़ोतरी उसी फैसले के अनुरूप है।

Cng and png gas price hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Business News
  • CNG-PNG
  • Narendra Modi 3.0

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.