Mahakumbh 2025 : महाकुंभ ने किया कमाल, नाविक ने कमाएं इतने लाख, देना होगा इतना इनकम टैक्स
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बताया है कि इस नाविक परिवार के पास 130 नाव थी। इन नाव से 45 दिनों में उनके परिवार ने उनके परिवार ने टोटल 30 करोड़ रुपये की नेट सेविंग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम योगी आदित्यनाथ (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आस्था के महापर्व महाकुंभ में सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या ने ही रिकॉर्डब्रेकिंग परफॉर्म नहीं किया है बल्कि इस अवसर पर पैदा होने वाले रोजगार ने भी सफलता की नई ऊंचाई ही हासिल की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब विधानसभा में महाकुंभ आयोजन से जुड़ी उपलब्धियां गिनवायी है, तब उन्होंने एक नाविक परिवार का भी जिक्र किया है और बताया है कि कैसे इस परिवार ने 45 दिनों में ही 30 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली हैं। इसके बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि इस परिवार को कितना इनकम टैक्स भरना होगा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बताया है कि इस नाविक परिवार के पास 130 नाव थी। इन नाव से 45 दिनों में उनके परिवार ने उनके परिवार ने टोटल 30 करोड़ रुपये की नेट सेविंग की है। इस तरह हर एक नाव से 45 दिनों में 23 लाख रुपये की बचत हुई है। अगर इस आंकड़े के अनुसार हर दिन का हिसाब लगाए तो हर नाव की हर दिन की बचत करीब 50 से 52 हजार रुपये की हुई है।
अब कितना लगेगा इनकम टैक्स?
योगी आदित्यनाथ ने जिस नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी शेयर की है, तो वहीं उन्होंने उनकी बचत की भी बात कही है। ये 30 करोड़ रुपये की रही है। ऐसे में इस परिवार की इनकम इससे भी ज्यादा रही होगी, क्योंकि इस बचत से पहले नाव चलाने की लागत, नाव चलाने वालों की सैलरी और मेंटेनेंस का खर्च हुआ हो सकता है। इन सब खर्च को काटने के बाद परिवार की सेविंग अमाउंट सामने आयी है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
एक नाविक परिवार ने महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में 45 दिनों में ₹30 करोड़ की कमाई की है… pic.twitter.com/BqJ3OXYeio — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 4, 2025
ऐसे में यदि इस कमाई पर टैक्स का गणित लगाए, तो न्यू रिजीम और ओल्ड रिजीम दोनों में ही टैक्स रेट 30 प्रतिशत से ज्यादा लगेगी, क्योंकि टैक्स के अनुसार ये इनकम टैक्स टॉप कैटेगरी में आएगी। साथ ही इस परिवार की इनकम पर जो इनकम टैक्स बनेगा। टैक्स की उस राशि के 4 प्रतिशत के बराबर परिवार को इनकम टैक्स पर पुराने टैक्स स्लैब के अनुसार सेस भी देना होगा। इस तरह ये परिवार इनकम टैक्स के दायरे में आएगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर एक रफ कैलक्यूलेशन सेविंग को ही इनकम मानकर किया जाए, तो 30 करोड़ रुपये का 30 प्रतिशत यानी 9,00,00,000 रुपये बनेगा। वहीं इस पर 4 प्रतिशत का सेस भी उसे देना होगा, जो करीब 36,00,000 रुपये बैठेगा। इस परिवार को शुद्धता के साथ 9,36,00,000 रुपये का टैक्स चुकाना होगा।
