-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- China And Us Are Agreed For Trade Deal
China-US Trade: अमेरिका और चीन के बीच बन गई बात, अब ग्लोबल ट्रेड के सुधरेंगे हालात
- Written By: अपूर्वा नायक
पिछले काफी दिनों से ग्लोबल इकोनॉमी पर ट्रंप की टैरिफ वॉर का डर देखने के लिए मिल रहा था। हालांकि अब अच्छी खबर ये आ रही है कि विश्व की सबसे बड़ी 2 अर्थव्यवस्थाओं ने इसको लेकर बातचीत की है, जिसका परिणाम आज आने वाला है।

अमेरिका और चीन के बीच बन गई बात, अब ग्लोबल ट्रेड के सुधरेंगे हालात (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पिछले 2 दिनों से दुनिया के 2 सबसे शक्तिशाली देशों अमेरिका और चीन के बीच में 2 दिनों तक हाई लेवल मीटिंग चली है। इस मीटिंग में रविवार को एक पॉजिटिव मोड़ पर खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हाई लेवल ट्रेड मीटिंग एक सकारात्मक मोड़ पर खत्म हुई है। दोनों देशों के ऑफिसर्स ने इस मीटिंग के प्रोग्रेसिव बताया है, हालांकि इससे जुड़ी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। दोनों पक्षों ने ऐलान किया है कि वे सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी करेंगे, जिसमें इस बातचीत का निष्कर्ष सामने आएगा।
अमेरिकी ऑफिसर्स ने इसे डील बताया है, जिससे अमेरिका के ट्रेड डेफिशिएंट को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने इस मीटिंग को सार्थक और रचनात्मक संवाद करार दिया है। साथ ही ये कहा है कि इस मीटिंग को लेकर दोनों देश सोमवार को ज्वाइंट स्टेटमेंट दे सकते हैं। चीन के उप-वाणिज्य मंत्री ली चेंगगांग ने इसे पूरी दुनिया के लिए गुड न्यूज बताया है।
क्यों हो रही है बातचीत?
ये मीटिंग दुनिया की दो सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को शांत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस ट्रेड वॉर ने ग्लोबल इकोनॉमी को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फरवरी के महीने में शुरू किए गए टैरिफ अटैक और इसके जवाब में बीजिंग के रिएक्शन ने दोनों देशों के बीच लगभग 600 बिलियन डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग ठप कर दिया है। अमेरिका ने चीनी सामानों पर 145 प्रतिशत और चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
शनिवार और रविवार को स्विट्जरलैंड के यूएन एबेंसेडर के ऑफिशियल रेसिडेंट पर आयोजित इस वार्ता में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने हिस्सा लिया। यह ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के सीनियर इकोनॉमिक ऑफिसर की पहली आमने-सामने की बैठक थी।
टैरिफ पर कोई स्पष्टता नहीं
हालांकि बातचीत में काफी प्रगति की बात कही गई, लेकिन 145 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ और 125 प्रतिशत चीनी टैरिफ को लेकर कोई सीधी बात सामने नहीं आई। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि एग्रीमेंट की डिटेल्ड इंफॉर्मेशन सोमवार को साझा की जाएगी। हालांकि, उन्होंने प्रेस से कोई सवाल नहीं लिया।
भारत से पंगा लेकर कहीं के नहीं रहेंगे ये 2 देश, पाकिस्तान का साथ देना पड़ेगा भारी
ग्रीयर ने कहा है कि हमने अपने चीनी पार्टनर्स के साथ एक डील की है जो 1.2 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी ग्लोबल ट्रेड डेफिशिएंट को कम करने में मदद करेगी। बातचीत बहुत ही रचनात्मक रही और यह समझना जरूरी है कि हम कितनी जल्दी इस एग्रीमेंट पर पहुंचे।
China and us are agreed for trade deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














