सिर्फ 23 रुपये जेब में और खड़ा कर डाला 16,000 करोड़ का बिजनेस, जानें कौन हैं वो शख्स जिसने कर दिया ये कारनामा
ओयो जिसकी पहचान पूरे देश में सस्ती और किफायती होटल के तौर पर जानी जाती है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इसके मालिक ने कैसे महज 23 रुपये से 16,000 करोड़ रुपये की जर्नी तय की?
- Written By: अपूर्वा नायक
शार्क टैंक इंडिया (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से हमने स्टार्टअप की दुनिया में कमाल होते हुए देखा हैं। इस स्टार्टअप की दुनिया में रंग भरने में सोनी टीवी के शो शार्क टैंक ने भी अहम भूनिका निभायी है। इसी शो में एक ऐसे भी जज है, जिन्होंने सफलता की ऐसी कहानी गढ़ी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको ऐसे बिजनेस टाइकून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जेब में एक समय सिर्फ 23 रुपये ही बचे थे। 23 सिर्फ रुपये बैंक बैलेंस के बाद भी इस शख्स ने ऐसा बिजनेस खड़ा किया जो भारत ही नहीं बल्कि 30 देशों में नाम रोशन कर रहा है।
जी हां हम आज बात कर रहे हैं ओयो कंपनी के मालिक रितेश अग्रवाल की, जिनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू आज 16,000 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। सूत्रों के अनुसार ये जानकारी मिली है कि रितेश अग्रवाल जल्द ही होटल बिजनेस में भी कदम रखने जा रहे हैं, जिसके बाद हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों की हवा टाइट हो सकती हैं। तो आइए आज जानते हैं बिजनेस टाइकून रितेश अग्रवाल की कहानी के बारे में।
रितेश अग्रवाल
होटल चेन ओयो पूरे देश में किफायती और आरामदायक रूम्स उपलब्ध करवाने के लिए पहचानी जानी जाती हैं। फिलहाल रितेश अग्रवाल सिर्फ 31 साल के हैं और उनकी कंपनी ओयो रूम्स की मार्केट वैल्यू आज 16,000 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। रितेश अग्रवाल का जन्म ओडिशा के बिस्मकटक में हुआ था। साथ ही ये भी बताया जाता है कि उनके पिता दुकान चलाते थे। रितेश अपने पिता की दुकान से दूर रहना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने कई बिजनेस में हाथ आजमाया था।
सम्बंधित ख़बरें
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
वेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
दुनिया के सबसे यंग बिलेनियर
17 साल की उम्र में रितेश ने बजट रेंज में क्वालिटी होटल की कमी को महसूस किया था। साल 2011 में उन्होंने एयरबीएनबी के जैसी बजट रेंटल सर्विस ओरावेल स्टेज लॉन्च की थी। इसके बाद 19 साल की उम्र में रितेश को लीडिंग थिएल फैलोशिप हासिल हुई थी। जिसे हासिल करने वाले वे ना सिर्फ पहले भारतीय बल्कि पहले एशियाई भी थे। उन्हें 1 लाख डॉलर की ग्रांट प्राप्त हुई थी। जिससे उन्होंने साल 2013 में ओयो नाम से बिजनेस शुरू कर दिया था। जिसके बदौलत आज ओयो दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में बिजनेस कर रही हैं। साल 2018 में रितेश दुनिया के दूसरे सबसे यंग सेल्फमेड बिलेनियर बन गए थे। उस समय उनकी नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर थी। उन्हें फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया और टाइम मैग्जीन की 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल इन द वर्ल्ड लिस्ट की लिस्ट में जगह मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ अब तकरीबन 16,000 करोड़ डॉलर हैं।
